STORYMIRROR

बेज़ुबानशायर 143

Inspirational

4  

बेज़ुबानशायर 143

Inspirational

'' अध्यापक "

'' अध्यापक "

1 min
279


अध्यापक होता जीवन का पहला गुरू,

उसी के साथ हम ज्ञान का सफर करते शुरू ।


अध्यापक बच्चो को ज्ञान का मार्ग दिखलाये,

क्या सही क्या गलत जीवन मे इसको समझाये ।


जीवन मे हमेशा अध्यापको की करो वंदना,

अध्यापको से ही मिलता ज्ञान रूपी गहना ।


जिस ज्ञान से रोशन होती हमारी तकदीर,

अध्यापको के सहयोग से बनती जीवन की तस्वीर ।


अध्यापक बच्चो का जीवन संस्कारी बनाते,

सब जाती धर्म से मिलकर रहना सिखलाते ।


सुख शांती धर्म का निरंतर पाठ पढ़ाते,

बच्चो को सत्य की राह पर चलना है सिखाते ।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational