STORYMIRROR

AVINASH KUMAR

Romance

3  

AVINASH KUMAR

Romance

प्यार की कीमत

प्यार की कीमत

5 mins
563

आज के समय में हर वस्तु की कीमत होती है। परंतु कही न कही प्यार मे भी कीमत चुकानी पड़ती है। अगर हमे अपने प्यार को साबित करना हो। तो उसके लिए भी कीमत चुकानी पड़ती है। आप बताओ कि अगर आप किसी से सच्चा प्यार करते हो। तो आप अपने प्यार को साबित करने के लिए कोई कीमत चुकाओगे। 


आज आप एक ऐसी कहानी को पढ़ने जा रहे हैं। जिससे पढ़कर आप भी सोचोगे कि ये सही हुआ या गलत। चलिए बिना देरी किए कहानी की शुरुआत करते है। आप कहानी को अंत तक पढ़े।


ये कहानी एक लड़की की है। इस लड़की का नाम वंदना होता है। वंदना की उम्र 23 साल होती है। वंदना का कॉलेज मे अंतिम वर्ष होता है। वंदना का पिता सोचता है कि अब लड़की बड़ी हो रही है। और समाज मे बहुत लोग बात बनाने लग गए है। कि अभी तक लड़की कि शादी नही की। हमे वंदना की अब शादी कर देनी चाहिए। अगर हमने ज्यादा देरी की तो क्या पता कोई हमारी बेटी से शादी करे भी या नही। वंदना की मां बोलती है कि अभी वंदना पढ़ाई कर रह रही है। उसको पहले पढ़ाई तो पूरी करने दो। वंदना का पिता कहता है कि पढ़ाई शादी करने के बाद भी पूरी हो सकती है। मै भी नही चाहता कि मेरी बेटी के सपने पूरे ना हो। मै उसकी शादी ऐसे घर में करुगा। जो वंदना को आगे भी पढ़ने से ना रोके।


#क्या सच में वंदना को पढ़ाई करनी है या वो किसी से प्यार करती है?

#चलिए देखते है...

सच तो ये है कि वंदना को एक लड़के से प्यार था। परंतु वो अपने घर वालो से नही कहना चाहती है कि उसको एक लड़का अच्छा लगता है। क्योंकि वो जानती थी कि अगर मैने घर वालो से सच बताया कि मुझे एक लडके से प्यार है तो घर वाले ना मुझे कॉलेज जाने देंगे और ना घर से बाहर निकलने देंगे। और मेरी जल्दी ही किसी लड़के से शादी करवा देंगे। वो अपने प्यार को किसी भी हालत मे नही खोना चाहती थी। आखिर कौन है वो लड़का जिससे वंदना प्यार करती थी। और उस लड़के के लिए सभी घर वालो से झुठ बोल रही थी। 

#चलिए देखते है...

जिस लड़के से वंदना प्यार करती थी। उस लड़के का नाम अवि होता है। अवि वंदना के कॉलेज का नही था। वो एक ऑफिस में काम करता था। वंदना को अवि से प्यार एक मॉल मे हुआ। एक दिन वंदना मॉल जाती है। होता ये है कि जब वंदना मॉल से कपड़े खरीद कर बाहर आती है। तब एक चोर वंदना के पैसे लेकर भागने लगता है। अवि उस समय वही पर होता है। वो देखता है कि चोर उस लड़की के पैसे लेकर भाग रहा है। अवि उस चोर का पीछा करता है। और उस चोर को पकड़ लेता है। वंदना को उसके पैसे वापिस मिल जाते है। यही से वंदना और अवि के प्यार की शुरुवात होती है। धीरे - धीरे दोनो एक दुसरे के सच्चे दोस्त बनते है। और दोस्ती कुछ दिनों बाद प्यार मे बदल जाती है। अवि वंदना से बहुत प्यार करता था। परंतु वंदना को पता था कि उसके घर वाले हमारे प्यार को नही समझेंगे। वो कभी भी हमे साथ नही रहने देंगे।

दूसरी तरफ वंदना के घर वाले उसकी शादी के लिए लड़के देख रहे होते है। वंदना को पता चल जाता है कि घर वाले उसकी शादी करना चाहते है। और वो मेरे लिए लड़के भी देख रहे है।


#क्या वंदना अपने प्यार के बारे मे घर वालों को बता पाएगी?

#क्या घर वाले उसके प्यार को समझेंगे?

#चलिए देखते है...


एक दिन अवि वंदना साथ में गार्डन में होते है। वंदना कहती है कि मुझे अपने प्यार के बारे में घर पर बताना ही होगा। क्योंकि मेरे पिता अब मेरे लिए लड़के देख रहे है। आज मै किसी भी हालत मे घर पर अपने दोनों के बारे में बता दूंगी। तभी अवि कहता है कि तुम्हारे घर वाले हमारे प्यार को समझेंगे मुझे तो ऐसा नही लगता। तुम्हे भी पता है मै छोटी जाति से हूं। तभी वंदना कहती है कि मेरे घर वाले जरूर समझेंगे। मुझे विश्वास है कि उनको मेरा प्यार समझ आएगा। तभी कुछ ऐसा होता है जिससे वंदना की पूरी Life बदल जाती है। गार्डन में वंदना का पिता होता है। वो वंदना और अवि दोनो को साथ मे देखता है। वंदना का पिता बहुत गुस्से मे होता है। वो वंदना को बहुत गुस्से मे घर लेकर जाते है। अवि बहुत कोशिश करता है समझाने की। परंतु वंदना के पिता कुछ नही सुनते। वो गुंडो से अवि को पिटवाते है। 


#अब क्या होगा?

#वंदना क्या करेगी अब?


#चलिए बिना देरी किए आगे देखते है...

वंदना के पिता उसको घर पर लाकर बहुत गुस्सा करते हैं। कहते है कि समाज मे अब कौन हमारी इज्जत करेगा। सब लोग बाते बना रहे है। मैने कभी भी तुम्हे किसी काम के लिए नही रोका। आज तुमने जो किया है मै समाज मे किसी को भी चेहरा दिखाने लायक नही रहा। वंदना को बहुत बुरा लगता है। वो सोचती है कि जिन्होने मुझे इतना बड़ा किया। आज उनको मुझे बेटी कहते हुए भी शरम आ रही है। वंदना का पिता कहता है कि मै नही चाहता तुम उस लड़के से प्यार करो। तभी वंदना अपने पिता से कहती है कि मै उस लड़के से प्यार करती हूं। आप नही चाहते कि आपकी बेटी खुश रहे। वंदना का पिता कहता है कि मुझे कुछ नही पता। एक बार मैने कह दिया कि तुम उस लड़के से नही मिलेगी। अगर तुम उस लड़के से मिली तो मेरी लाश देखोगी। 

#वंदना अब क्या करेगी...


वो अवि के पास जाती है। और उसको कहती है कि अगर तुम मुझसे सच्चा प्यार करते हो। तो तुमको मेरे लिए आज एक कीमत चुकानी पड़ेगी। अवि कहता है कि मै तुम्हारे लिए कुछ भी कर सकता हूं। वंदना रोते हुए कहती है कि मै तुमसे शादी नही कर सकती। तुम मुझे भूल जाओ। अवि मुस्कुराते हुए कहता है कि जैसा तुम चाहती हो वैसा ही होगा। तुम चाहे शादी किसी से भी करो। मै प्यार हमेशा तुमसे ही करूगा। और रही बात तुम्हे भूलने की ऐसा कभी होगा नही। मै तुमसे प्यार आज भी करता हूं और आगे भी करता रहूंगा।

एक साल बाद वंदना की शादी उसके पिता की पसंद के लड़के अजय से हो जाती है और कुछ समय बाद एक लड़का भी हो जाता है और अवि ने कभी ना शादी करने की कसम खा ली


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Romance