जस्ट हाउसवाइफ कैसे लिखूँ
जस्ट हाउसवाइफ कैसे लिखूँ
"मम्मी ! मेरे कॉलेज एडमिशन फॉर्म के पेरेंट्स के जॉब वाले कॉलम में आपके लिए क्या लिखूं? मुझे जस्ट हाउसवाइफ लिखना बुरा लग रहा है। पापा का पोस्ट सीनियर मैनेजर और आपका हाउसवाइफ...?"
अंकिता ने अपने दाखिले का पेपर भरते हुए थोड़ा हीन भावना में भरकर कहा,
तभी उसकी मम्मी भावना उसके पास आई और बेटी के हाथ से पेन लेकर गर्व से ऑक्यूपेशन वाले जगह पर हाउसवाइफ लिखकर बोली,.
"हाउसवाइफ का भी स्टेटस होता है बेटा ! यूँ उनके काम को कम नहीं आँका जा सकता। भले ही हमें प्रतिमाह सैलरी ना मिले पर हमारे काम की इज़्ज़त की जानी चाहिए !"
"तुम्हारी मम्मी बिलकुल ठीक कह सही है बेटा आज इन के सहयोग से हमारा घर इतने अच्छे से चल रहा है और मैं सुकून से काम कर पा रहा हूँ !"
अंकिता के पापा आनंद ने कहा और गर्व से अपनी पत्नी का हाथ थामकर बोले,
"तुम्हारा स्टेटस तो सबसे ऊँचा है !"
अंकिता भी अपनी मम्मी के गले लिपटकर बोली,
"प्राउड ऑफ़ यू मम्मी !"
