Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer
Become a PUBLISHED AUTHOR at just 1999/- INR!! Limited Period Offer

Sonu Sharma

Romance

4.8  

Sonu Sharma

Romance

प्यार - एक खूबसूरत एहसास

प्यार - एक खूबसूरत एहसास

3 mins
1.3K


 पहला प्यार.!!!! पहले प्यार की अनुभूति मात्र से ही रोम रोम खिल उठता है। एक अनजाना सा एहसास कब आपके लिए ख़ास हो जाता है पता ही नहीं चलता। सबकी जिंदगी में यह खूबसूरत पल जरूर आता है जहां दिल और दिमाग का कोई मेल नहीं होता।


    कुछ ऐसा ही हुआ था विनय के साथ वह जब भी विनीता को देखता उसके दिल में घंटी बजने लगती।धड़कने उसके काबू में ही नहीं रहती ।अपने जज्बातों को बयां भी करें तो कैसे। क्या सोचेगी विनीता,कहीं वह ना तो नहीं कर देगी,गुस्सा तो नहीं करेगी। यही सब ख्याल उसके दिमाग में चलते रहते और वह कुछ नहीं कह पाता। दिल तो विनय का था पर धड़कता सिर्फ विनीता के लिए था। विनीता इन सब बातों से अनजान थी,वह तो विनय को अपना सच्चा दोस्त मानती थी। दोनों एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। विनीता हमेशा परीक्षा में अव्वल आती और विनय को एक मौका मिल जाता विनीता को कांग्रेचुलेशन करने का। विनय को खुशी तो होती थी विनीता की कामयाबी देखकर पर उसे उससे भी ज्यादा खुशी इस बात पर होती कि, उसे विनीता से हाथ मिलाने का अवसर मिल जाता। उस दिन विनय इतना खुश हो जाता मानो उसे पूरी दुनिया की खुशी मिल गई हो। कहते हैं ना प्यार तो बावरा होता है, उसे तो बस मौके की तलाश होती है। विनय के साथ भी ऐसा ही हो रहा था। उसका जिस्म भले ही उसके पास था पर मन तो बिना पैर के भी तेज रफ्तार से विनीता के इर्द-गिर्द ही घूमता रहता। विनीता की हर खुशी या गम में विनय हमेशा उसके साथ होता फिर भी अपने दिल की बात वह उससे कह नहीं पा रहा था।जब भी विनीता उसके पास से गुजरती तो वह घंटों उसे रोककर उसे बातें करने लगता ताकि वह उसके पास खड़ी रहे और वह उसे जी भरके देखता रहे। विनय उससे सारी बातें कर लेता पढ़ाई की, घर की, रिश्तेदारी की, यहां तक कि दोस्तों की भी लेकिन अपने दिल की बात कभी व्यक्त ही नहीं कर पाता। थोड़ा शर्मीला था वो ।


    विनय के लिए विनीता एक खूबसूरत एहसास थी जिसके सामने आते ही विनय नॉन स्टॉप बोलना शुरू कर देता। अक्सर लोग अपने प्यार के सामने आते ही निशब्द हो जाते हैं लेकिन विनय तो अलग ही था। वह तो बोल बच्चन बन जाता लेकिन जो बात उसे कहनी थी वह कभी कह ही नहीं पाता। विनय की पूरी दुनिया उस एक इंसान पर सिमट चुकी थी, जिसका नाम था विनीता। उससे बातें करना, उसे देखना,सब कुछ अच्छा लगता था उसे। कुछ अजीब सी हलचल होती थी विनय के रूह के अंदर मानो इतनी खूबसूरत रिश्ता कोई हो ही नहीं सकता।


   धीरे धीरे विनीता को भी इस बात का एहसास होने लगा की विनय के लिए वह कुछ खास महसूस करती है और विनय भी उससे कुछ कहना चाह रहा है पर कह नहीं पा रहा है।यही तो होता है प्यार, बिना कुछ कहे भी दिल-दिल की बात समझ लेता है। विनय ने विनीता को कभी कुछ नहीं कहा पर उन दोनों की धड़कनों ने एक दूसरे से सब कुछ कह दिया। कभी-कभी जुबान वह काम नहीं कर पाती जो हमारी नजरें कर जाती है। कितना खूबसूरत होता है वह पल जब खामोशियां भी बातें करती है। दर्द आपको होता है पर आह किसी और की निकलती है। जाने अनजाने कोई अपना सा लगने लगता है।


    बेड़िया तो विनीता ने भी पहन ली थी विनय की प्यार की, पर जुबान से दोनों ही चुप थे। अक्सर वे दोनों एक दूसरे से बातें करने का अवसर ढूंढते रहते। समय बीत रहा था वे दोनों ही अपने प्यार के समुंदर में गोते लगा रहे थे एहसासों के जरिए।अनोखा प्यार था विनय और विनीता का जो एक दूसरे को बिना इजहार किए इकरार कर चुके थे।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Romance