STORYMIRROR

डाॅ.मधु कश्यप

Drama

3  

डाॅ.मधु कश्यप

Drama

गलत फैसला

गलत फैसला

1 min
523

आज महीनों बाद चारु और चेतन एक दूसरे को इतने करीब से देख रहे थे ।दोनों एक दूसरे को देखना भी चाह रहे थे पर यह देख रहे थे कि कहीं उनकी चोरी पकड़ी न जाए । बात भी करना चाह रहे थे पर शुरू कौन करें ? आखिर चेतन से रहा न गया और वह पूछ बैठा," चारु यह क्या किया हमने ?"

"हमने क्या किया चेतन ?"

" हमारे रिश्ते में कड़वाहट लाने के जिम्मेदार हम खुद हैं ।जिसका नतीजा है कि आज हम कोर्ट रूम में तलाक लेने के लिए खड़े हैं ।इतने महीने तुमसे दूर रहकर मैंने जान लिया मुझे तुम्हारी कितनी जरूरत है। हमने फैसला लिया था कि हम अपने रिश्ते में हर पहलू को देखेंगे। तभी कोई फैसला लेंगे पर हम दोनों ने एक आँख बंद कर एक ही पहलू को देखा दूसरे पहलू को अनदेखा कर दिया।"

तभी चारू बोल पड़ी ,"और गलत फैसला ले लिया, जिसका नतीजा है कि आज हम दोनों आँखों पर पट्टी बाँध अपने रिश्ते को खत्म करने पहुँच गए।"तभी चेतन ने चारु का हाथ पकड़ा और कहा," चलो रिश्ते की नई शुरुआत करें और अब एक आँख बंद कर एक दूसरे की कमियों को नजरअंदाज करेंगे ना कि एक-दूसरे को।"


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama