STORYMIRROR

Kanchan Prabha

Abstract

4  

Kanchan Prabha

Abstract

रंग

रंग

1 min
469

रंग मीठी बोली का

रंग है ये होली का

रंग है ये नूर का

रंग है सुरुर का


रंग नखरीले नैन का

रंग हृदय चैन का

रंग दहकती धूप का

रंग चान्दिनी रूप का


रंग सुबह भोर का

रंग सुधा शोर का

रंग सिन्दूरी सांझ का

रंग सुरीली साज का


रंग ये चमन का

रंग नील गगन का

रंग है एहसास का

रंग प्रेमोपाश का


रंग भाईचारे का

रंग मित्र सारे का

रंग है ये फाग का

रंग प्रेम राग का।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract