STORYMIRROR

Arunima Bahadur

Inspirational

4  

Arunima Bahadur

Inspirational

न हो उदास

न हो उदास

1 min
330

असफल नहीं है तू

सदा सफल है तू

हर हार में तेरी जीत है

यह हार भी तेरी मीत है


तो मत उदास, न हो हतास

तोड़ हर एक नाग पाश

तू नर है, न हो निराश

पा सकता तू अनंत आकाश


तो उठ फिर, कर प्रयास

न रहे फिर कोई काश

जीतना स्वभाव है

सीखने का भाव है


तो उठ फिर कर प्रयास

बाण तरकश से उठा,

लक्ष्य पर निशाना साध

चुभते शूल कुछ सिखाते हैं,

जीवन राह बताते हैं


प्रतिकूलता भी जाएगी हार,

बस कर प्रयास, बस कर प्रयास

कर्म पर अधिकार है,

धैर्य का जब साथ है

तब जीत जाएगा तू


बस न हो हताश,

कर प्रयास 

तू कर प्रयास।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational