STORYMIRROR

Rajeev Tripathi

Inspirational Others

4  

Rajeev Tripathi

Inspirational Others

वीर सपूत

वीर सपूत

1 min
698


वीर सपूतों की भूमि यह

भारत माँ कहलाती है 

कितनी सदियाँ बीत गई है

दुनिया आती जाती है

सेना का है शौर्य देखकर

दुनिया थर थर थहराती है

देश की मिट्टी का तिलक

लगाकर सेना बढ़ती जाती है

ना जाने इस देश धरा पर

सैनिक कितने शहीद हुए 

देश की अस्मत बची रहे

यह सेना बली बली जाती है

हर युग में होते हैं भगत सिंह

हर युग में सुभाष हुए

देश की ख़ातिर काम आए यह

सेना शस्त्र उठाती है

वीर सुभाष आज़ाद हिंद फ़ौज

आज़ादी हमें दिलाती है

भगत सिंह सुखदेव राज गुरु के 

बलिदानों की भूमि

भारत माँ कहलाती है 

नेहरू गांधी के आज़ादी

संघर्ष को सेना आगे बढ़ाती है

लाल बाल पाल के आगे

दुनिया शीश झुकाती है

वीर सपूतों की भूमि यह 

भारत माँ कहलाती है



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational