STORYMIRROR

सोनी गुप्ता

Inspirational

4  

सोनी गुप्ता

Inspirational

बहुत कुछ सिखा दिया

बहुत कुछ सिखा दिया

1 min
44

इस लॉक डाउन ने जीवन में बहुत कुछ सिखा दिया

बहुत भाग -दौड़ मची थी जीवन में सब कुछ भुला दिया

आज समय मिला है अपना परिवार मिला है


जो कई -कई बार आँखों से ओझल भी हुआ था 

इस लॉक डाउन ने जीवन में बहुत कुछ सिखा दिया। 


बच्चों के साथ वो सुनहरे पल जो छूट गए थे

आज मैंने समेट लिया है उन पलों को अपनी बाहों में

अपनों के साथ हूँ लगता है फूल बिछे हैं जैसे राहों में 


घर के सभी लोग आज खुश नजर आ रहे हैं

इस लॉक डाउन ने जीवन में बहुत कुछ सिखा दिया।


आज जीवन जीने का तरीका हमने सीखा हैं

दूर ही सही अपनों से पर अपनों को खुश हमने देखा है

कई बार सोचते थे कब अपनों का साथ समय मिलेगा


और जब हम साथ होंगे तो हर गम ख़ुशी में बदलेगा

इस लॉक डाउन ने जीवन में बहुत कुछ सिखा दिया। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational