STORYMIRROR

ज़रा संभल के

ज़रा संभल के

1 min
1K


उसकी पोस्ट समझ नहीं आयी थी।

फिर भी न जाने क्यों...शायद इसलिए कि, वह मेरा फ़ेसबुकिया फ्रेंड था, तो पोस्ट को लाइक करके बधाई संदेश लिख दिया।

मेरी तरह ही उसकी इस पोस्ट पर बहुतों ने लाइक करके बधाई दे रखी थी।

उसकी इस पोस्ट पर बम्पर लाइक्स और बधाई कमेंट देखकर वह पोस्ट दुबारा ध्यान से देखी तो अपनी, उसकी और सबकी...पर क्रोधित हँसी छूटे बिना न रह सकी।

पट्ठे ने भयंकर दुर्घटना में अपनी बीवी की मौत की ख़बर के साथ पत्नी के जन्मदिन वाली फोटो पोस्ट कर रखी थी।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Comedy