वो दीवानगी... बेअसर
वो दीवानगी... बेअसर
रोहित इस साल फेल हो गया था। जो लड़का हर साल फर्स्ट आया करता था, वह ग्रेजुएशन में फेल हो गया था। इससे उसके घरवालों का सपना तो टूटा ही था। उसे खुद अपने आप से यह उम्मीद नहीं थी कि, वह यह एग्जाम नहीं पास कर पाएगा।
दरअसल ग्रेजुएशन फाइनल ईयर में उसकी जिंदगी में शालिनी नाम की एक लड़की आई जो हमेशा उसे पढ़ाई करने में डिस्टर्ब करती थी। और आए दिन उसे शाम में बाहर उसके साथ समय बिताने के लिए बातें किया करती थी इससे रोहित थक जाता था और जब तक रूम में आता था तो पढ़ाई करने की एनर्जी नहीं रहती थी। और वह पढ़ नहीं पाता था।
रोहित शालिनी को दीवानगी की हद तक प्यार करता था और शालिनी में ही अपना भविष्य देखने लगा था। कि अचानक फाइनल एग्जाम से एक महीना पहले शालिनी ने उससे ब्रेकअप करके कॉलेज में नए आए लड़के राहुल से डेटिंग करना शुरू कर दिया था। और रोहित इस धोखे को नहीं संभाल पाया और एग्जाम में फेल हो गया।
प्यार जब दीवानगी की हद से गुजर जाता है तो अक्सर विनाश लाता है।
