STORYMIRROR

टाइम कहाँ है

टाइम कहाँ है

1 min
811


पिछले एक घंटे से मोबाइल पर चिपके हुए शर्मा से वर्मा जी ने पूछा, "यार बड़ी देर से देख रहा हूँ, मोबाइल से चिपके हो। क्या खजान मिल गया ?"

"अरे कुछ नहीं वर्मा जी ! सोशल मीडिया पर बड़े दोस्त हैं, उन सबकी पोस्ट लाइक कर रहा हूँ।"

"कुछ इंट्रेस्टिंग हो तो हमें भी पढ़कर सुना दो।"

"पढ़ने का टाइम किसके पास है।" मोबाइल में घुसे-घुसे ही शर्मा जी बोले।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama