STORYMIRROR

Abhishek Misra

Drama

2  

Abhishek Misra

Drama

तिलिस्म

तिलिस्म

1 min
734

शून्य की डिबिया पलट दी किसी ने  

समय उलटा गिर रहा है  

खाई में दो बालक नाच रहे हैं 

तूफ़ान के अंदेशे से उसने

खिड़की से कूद जाने का निश्चय किया 

इस बार पास का घर पूरा खाली है 


टमटा परिवार पहाड़ी पर रहने नहीं आया है  

उस घर में अगर गिरेगा,

तो वहाँ एक तोता रहता है  


तोते का रंग नीला,

तोता गन्दी बातें करता है  

स्त्री-पुरुष के शारीरिक निकट होने से

पैदा होने वाले रोमाँच की बातें करता है  

तूफ़ान आया खिड़की से गिरकर वो उस

घर की छत पर पहुँचा तोते से मुलाकात हुई  


तोता उसको एक स्त्री से परिचय कराता है  

स्त्री हँसती बहुत है  

उस स्त्री के साथ समय बीतते उसे लगा

जैसे वो उस स्त्री के स्तनों में

धँसता जा रहा है उसका

शरीर बहुत छोटा हो गया है  


वो उस स्त्री के शरीर में चला गया है  

स्त्री अब किसी दूसरे पुरुष का

भक्षण करने को आतुर

नीले तोते को पुकारती है  

तोता एक नए शिकार की तलाश में

पहाड़ी के चक्कर काटता  समय उलटा गिर रहा है 

खाई में दो बालक नाच रहे हैं। 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama