STORYMIRROR

Ashish Dalal

Inspirational

3  

Ashish Dalal

Inspirational

तीर्थयात्रा

तीर्थयात्रा

1 min
721

"अम्माजी आप भी चलती क्यों नहीं तीर्थयात्रा को? चलिए अम्माजी बस जा रही है। सस्ते में चारों धाम की यात्रा हो जाएगी।"

"नहीं, मैं नहीं आ पाऊंगी। मंजू की कालेज की परीक्षा नजदीक है।"

"परीक्षा नजदीक है तो क्या। लड़की है, पढ़ लिखकर कौन-सा तीर मार लेगी? शादी के बाद तो ससुराल ही चली जाएगी।"

"नहीं रे। मंजू पढ़ लिखकर कुछ बन जाए तो समझो, मेरी चारों धाम की यात्रा पूरी हो गई।" 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Inspirational