STORYMIRROR

स्वच्छ भारत अभियान

स्वच्छ भारत अभियान

1 min
547


पी आर मैनेजर : मैडम जब तक कोई फिल्म नहीं आ रही आपको किसी भी तरह न्यूज में रहना चाहिए।

एक्ट्रेस : करो फिर कुछ।

अगले दिन एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें वो एक्ट्रेस सड़क से केले का छिलका उठाकर, अपनी मर्सिडीज से एक कार का पीछा करती है, उसको ओवरटेक करके रुकवाती है और केले का छिलका उसकी गाड़ी में डालकर उसको स्वच्छ भारत अभियान की याद दिलाती है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama