STORYMIRROR

सेवक

सेवक

1 min
1.3K


पी. ए. - साहब प्रचार का टाइम पास आ गया है, हमको अपनी सभी गाड़ियों की सर्विसिंग करवा लेना चाहिए, ताकि बीच में बिल्कुल भी टाइम खराब न हो।

विधायक- हाँ, ध्यान रखो तीन दिन में सभी गाड़ियों की सर्विसिंग हो जानी चाहिए। हमको एक महीने लगातार दौरा करना है। कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

और हाँ, सभी गाड़ियों पर जो नेम प्लेट लगी हैं 'विधायक सीहोर' की वो हटवाकर सभी गाड़ियों पर नई नेम प्लेट लगवा दो 'सेवक, सीहोर विधानसभा क्षेत्र' वाली। आखिर हम जनता के सेवक ही तो हैं।

व्यक्ति को जरूरत के अनुसार आचरण करने से बचना चाहिए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama