STORYMIRROR

jigyasa Dhingra

Abstract

2  

jigyasa Dhingra

Abstract

सकारात्मक सोच

सकारात्मक सोच

1 min
239

जब किसी अच्छे इंसान के साथ कुछ गलत होता है तो समझाने के लिए कहा जाता है कि शायद यह पिछले जन्म का कोई कर्म होगा पर यह तो युगों-युगों से चलता आ रहा है।

भगवान राम को ही देखिए अपने भाई की वजह से उन्हें 14 वर्ष का वनवास काटना पड़ा । भगवान कृष्ण को ही देखिए उनके मामा ही उन्हें मारना चाहते थे यह तो भगवान हैं जब भगवान ही अपनों की बुराई से नहीं बच पाए तो हम तो इंसान हैं और अंत में क्या हुआ सब जानते हैं अच्छाई की बुराई पर जीत।

इसलिए जो सच्चा है उसको यह समझ लेना चाहिए कि भगवान को उन पर सबसे ज्यादा विश्वास है।

इसलिए किसी की बुराई को खत्म करने के लिए उन्होंने आपको चुना है। अच्छे लोग और उनकी अच्छाई कभी नहीं मरते हैं। सच्चे लोग जो समस्याओं का सामना कर रहे हैं उन्हें खुद पर गर्व होना चाहिए कि उनके पास बुराइयों पर विजय पाने के लिए समस्याओं को दूर करने की क्षमता है उन सभी स्थितियों में सकारात्मक रहें और जो भगवान के भरोसे हैं।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Abstract