STORYMIRROR

Sushma Tiwari

Inspirational

3  

Sushma Tiwari

Inspirational

श्राद्ध श्रद्धा से

श्राद्ध श्रद्धा से

1 min
490

दादा ससुर जी का श्राद्ध दिन था, हर साल की तरह सास के साथ शोभा मंदिर के पास ब्राह्मणों को भोजन कराने आई थी। दो बच्चे छुप कर देख रहे थे, शोभा ने इशारे से दोनों को पास बुला कर बिठाया और जैसे ही थाली रखी सास चिल्लाती हुई आई।

ये क्या कोई कायदा पता भी है की नहीं, ये ब्राह्मण नहीं है, सत्यानाश ना करो।

"मम्मी जी कायदा कहता है की ब्राह्मण भोजन कराना है पर साथ में कोई और नहीं खा सकता ये कहाँ का कायदा है, भूखों की कोई जाति धर्म नहीं होता। दादा जी को अच्छा ही लगेगा।" कहते हुए बच्चों की थाली में पूड़ी डालती है। 


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational