Prabodh Govil

Classics

3  

Prabodh Govil

Classics

साहेब सायराना-18

साहेब सायराना-18

2 mins
133


फिल्मी दुनिया में एक से बढ़कर एक कई प्रतिष्ठित पुरस्कार हैं जो एक्टर्स का मनोबल तो बढ़ाते ही हैं, कभी- कभी सफ़लता का कालजयी इतिहास भी रच देते हैं।

फ़िल्म पत्रिका "फ़िल्मफेयर" द्वारा शुरू किए गए अवॉर्ड्स भी ऐसे ही पुरस्कार हैं जो कलाकारों की अभिनय यात्रा का पैमाना तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

दुनिया की इस सबसे बड़ी फ़िल्म इंडस्ट्री के इतिहास में अब तक सबसे ज़्यादा फ़िल्मफ़ेयर बेस्ट एक्टर अवॉर्ड्स जीतने का श्रेय दिलीप कुमार के नाम ही है। पहली बार 1954 में फ़िल्म "दाग़" के लिए अपना पहला पुरस्कार जीतने के बाद दिलीप कुमार ने "देवदास" से लेकर नवें दशक में आई फ़िल्म "शक्ति" सहित कुल आठ बार इस प्रतिष्ठित पुरस्कार को जीता। उनकी आज़ाद, नया दौर, लीडर, राम और श्याम, कोहिनूर जैसी फ़िल्मों में उनके काम के लिए ये पुरस्कार बार- बार उनके नाम हुआ। लेकिन ख़ास बात ये है कि कभी किसी ने ये नहीं कहा कि दिलीप कुमार को इनमें से किसी भी फ़िल्म के लिए साल के बेस्ट एक्टर का पुरस्कार क्यों दिया गया। बल्कि इसके उलट ये कहा गया कि उन्हें मधुमति, मुगले आज़म, अंदाज़, गंगा जमना आदि के लिए भी बेस्ट एक्टर का पुरस्कार मिलना चाहिए था। यही दर्शकों की ओर से किसी भी कलाकार का सबसे बड़ा सम्मान है।

उनकी दिल दिया दर्द लिया, आदमी, अमर, पैग़ाम जैसी फ़िल्मों ने दुख- दर्द की उच्चतम अभिव्यक्ति को जिया। नया दौर जैसी फ़िल्म में उन्होंने जैसे लोगों को बदलती दुनिया के साथ ही खड़ा कर दिया।

पिछली सदी के बीतते- बीतते उन्हें राज्यसभा के सदस्य के रूप में नामित किया गया। उन्हें पाकिस्तान के सर्वोच्च सम्मान से भी नवाज़ा गया।

शुरू से ही एक बड़े संयुक्त परिवार में रहते हुए दिलीप कुमार ने कभी फ़िल्मों को धन से नहीं जोड़ा। और न ही कभी फ़िल्मों के अलावा कोई अन्य तरीका अपने धन को और बढ़ाने के लिए अपनाया। हां, फ़िल्मों में आने से पहले ज़रूर उन्होंने कुछ और व्यवसायों में हाथ आजमाया। उन्होंने पुणे में फलों व मेवों का काम भी किया। किसी भी कार्य में आधिक्य से अधिक संपूर्णता उनका पैशन देखा गया। दिलीप कुमार को अपने समकालीन राजकपूर और देवानंद से एक इसी आधार पर अलग माना जा सकता है। दिलीप ने कार्य के लिए व्यक्तिगत संबंध और संपर्क को भी कभी बीच में नहीं आने दिया। अपने लिये सुविधाजनक स्थिति बना कर आगे बढ़ना उन्हें पसंद रहा।

दिलीप हर लम्हा दिलीप रहे।



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Classics