STORYMIRROR

Dr. Gulabchand Patel

Drama

2  

Dr. Gulabchand Patel

Drama

प्यार करने के लिए कोई उम्र

प्यार करने के लिए कोई उम्र

3 mins
429

अर्पिता शहर में पढ़ाई के लिए जाती थी, उसे एक लड़के से प्यार हो गया, अर्पिता की दो बड़ी बहन की शादी हो चुकी थी, एक ही भाई था उसने प्रेम विवाह किया था, अर्पिता ने अपने पिताजी को बताया कि वो सुनील कुमार से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है। अर्पिता के पिताजी सरकारी नौकरी में से रिटायर्ड हो चुके थे, दो बहनों की शादी में खर्च बहुत हो गया था, उन्होने सोचा कि अर्पिता की मर्जी से शादी मंदिर में जाकर एक दूसरे के गले में डाल दें तो खर्च भी नहीं होगा, ऐसा ही किया, अर्पिता प्रेम विवाह करके सुनील कुमार के साथ चली गई। दोनों में अच्छा प्यार था, लेकिन किस्मत में जुदाई लिखा था, एक साल बाद अर्पिता अपने पिता के घर चली आई पिताजी को बताया कि सुनील शक कर रहा है, मेरा पीछा करते हुए मेरी ऑफिस तक आ पहुँचता है।

 अर्पिता ने हॉस्पिटल में नौकरी शुरू कर दिया, उसके पिताजी ने कोर्ट में याचिका दायर की थी, तो सुनील कुमार ने कहा आप याचिका वापस ले लो, तुम्हें क्या चाहिए ? अर्पिता के पिताजी ने रुपए चार लाख मे डिवोर्स करवा दिया, अर्पिता की तनख्वाह 10, 000/-रुपये थी फिर भी वह डॉक्टर की तरह कार लेकर ऑफिस जाने लगी, लोग सोच मे पड़ गए, कि देखो तो सही कॉन्ट्राक्टर में नौकारी करती है, फिर भी कितना रोब करती है।

अर्पिता ने दूसरी शादी नहीं करने का फैसला किया क्यूँकि उसके भाई ने सुसाइड किया था इस लिए अपने भतीजे की देखभाल के लिए उसका घर में रहना जरूरी था। 

अर्पिता अपनी सोसाइटी के एक स्मार्ट व्यक्ति से प्यार करने लगी, वो स्मार्ट परसन भी अर्पिता से बहुत प्यार करता था, उसने अपनी प्यारी अर्पिता के लिए एक कविता लिखी थी," अनमोल मोती "लेकिन स्मार्ट कमल की पत्नी के हाथ वो कविता चली गई, फिर घर में झगड़े शुरू हो गए, कमल मुसीबत में फंस गया, अर्पिता से मिलना मुश्किल हो गया क्यूँकि उसकी पत्नी उसका पीछा छोड़ती नहीं थी, कमल कभी कभी दवाई के बहाने हॉस्पिटल अर्पिता से मिलने चला जाता था लेकिन उसके पिताजी ने देख लिया तो अर्पिता को बहुत डांटा और कमल से मिलने पर पाबंदी लगा दी, लेकिन कमल आज भी अर्पिता की याद में इंतजार कर रहा है।

अर्पिता भी कमल को किसी न किसी बहाने देख लिया करती है। वो मजबूर है क्यूँकि अपने प्यार को पाने के लिए पाबंदियां लग गई है, वो भी कमल की तरह इंतजार मे बैठी है, इस कहानी में एक खास बात यह है कि कमल अर्पिता से दो गुनी उम्र से बड़ा है, एक मुहावरा है कि, प्यार उम्र नहीं देखता, यह बात सच साबित हुई है, कमल उम्र में बड़ा है फिर भी वह बहुत स्मार्ट हे, अर्पिता भी बहुत सुन्दर है, दोनों एक दिन बहाना बनाकर शिव जी के मंदिर चले गए थे और वहा कसम खा ली थी, और भगवान से प्रार्थना करते हैं हुए मांगा था कि हमारा प्यार अमर रहे !


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama