Tribhuvan Gautam

Inspirational Others

3  

Tribhuvan Gautam

Inspirational Others

प्रकृति सुरक्षा

प्रकृति सुरक्षा

2 mins
190


प्रकृति सुरक्षा आज के समय का बेहद ही जरूरी और कभी ना खत्म होने वाली जरूरी चीजों में एक है।

दोस्तों जैसा की हमें पता है की हमारे पृथ्वी पर आक्सीजन लेवल लगातार कम हो रहे हैं। इसी की वजह से ना जाने कितनी बीमारियों ने हमें घेर रखा है।अस्पतालों में इतनी भीड़ कहाँ से आती है। हर घर में आपको कोई ना कोई किसी ना किसी बीमारी से ग्रसित लोग हमें आसानी से मिल जाते हैं।

क्यों हो रहा है ये ऐसा क्या ये उम्र बढ़ने के साथ हो रहा या कोई और कारण है।

आइये समझते हैं---

हमारे देश में लगातार वनों की कटाई जिससे जंगल और पेड़ पौधों की आबादी लगातार कम हो रही और खाली किये जगह पर मकान, कारखानों आदि का बनना, जिसका सबसे बड़ा कारण हमारे देश और दुनिया की जनसंख्या का बढ़ना।

खेतों का दिन पर दिन कम होना ,जिससे खेती के लिए खेत कम होने से अनाज में कमी, जिससे लोगों को खाने के लिए जंक फूड और केमिकल से बने फ़ास्ट फूड पर आश्रित होना जोकि बीमारी का सबसे बड़ा कारण है।


हमें जो आक्सीजन मिलती है वो पेड़ों के द्वारा ही मिलती है। हम सभी ने स्कूल में पढ़ा है कि पेड़ हमारे आसपास के कार्बन डाइ आक्साइड का अवशोषित करते है और आक्सीजन निकालते है। और मानव जीवन का बिना आक्सीजन के कोई अस्तित्व ही नहीं।

और जब पेड़ ही नहीं रहेंगे तो हमें आक्सीजन कहाँ से मिलेगा।

इसलिए हमें जितना हो सके ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए।

अगर हम सिर्फ इतना ठान लें कि हमारे घर में जितने लोग हैं हम उतना पेड़ लगाएं और ना सिर्फ पेड़ लगाएं बल्कि उसकी सुरक्षा भी करें।पेड़ हमारे वातावरण के लिए उतना ही जरूरी है जितना हमें जीने के लिए भोजन जरुरी है।

पेड़ के कम होने से हमारे पृथ्वी पर पानी के अस्तर का घटना, बारिश का कम होना। पृथ्वी का टैम्प्रेचर का बढ़ना। पेड़ के कम होने से ओजोन लेयर जो हमें सूर्य के खतरनाक किरणों से हमें बचाती है उसमें छिद्र का होना।

जिससे सूर्य कि खतरनाक किरणों का हमारी पृथ्वी पर सीधे पड़ने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी और ना जानें अनेको अनेक बीमारी को हम सिर्फ पेड़-पौधे और हमारे वातावरण को हरा-भरा करके हम भविष्य में होने वाली समस्या से निजात पा सकते हैं।



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational