STORYMIRROR

Avinash Agnihotri

Inspirational

4  

Avinash Agnihotri

Inspirational

प्रभाव

प्रभाव

1 min
176


अपने दोनों किशोर वय बच्चो को आज टीवी देखते देख कमल फिर बिफर गया "तुम्हे कितनी बार समझाया है ,कि ये आपराधिक घटनाओं के नाटकीय रूपांतरण हुए कार्यक्रम मत देखा करो।"

उसके दोनों बच्चे स्तिथि को भांपते हुए,बिना कुछ कहे सर झुकाए अपने कमरे में चले गए।उनके वहां से जाने के कुछ देर बाद कमल की पत्नी उसे शांत कराने की नीयत से बोली।"जाने भी दीजिए ना, बच्चे है।और फिर ऐसे कार्यक्रम देखने से बच्चो में सजकता व सतर्कता भी तो आती है ना।"

पत्नी की बात सुन कमल ने मेज पर रखा एक समाचार पत्र उसकी ओर बढ़ाया।उसमें खबर छपी थी कि "अमुक कार्यक्रम देखकर एक छोटे बच्चे ने इस अपराधी घटना को अंजाम दिया।"



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Inspirational