STORYMIRROR

Vidya Sharma

Drama

3  

Vidya Sharma

Drama

प्रार्थना

प्रार्थना

3 mins
570

बात फरवरी की है वह वक्त मेरे जीवन के सबसे मुश्किल और तकलीफ दे समय में आता है। पति को स्वाइन फ्लू हो गया था, हालत ज्यादा ही खराब हो गए तो उन्हें एडमिट करना पड़ा। पता नहीं चला कि अचानक यह सब कैसे हो गया ?

जब हम डॉक्टर के पास पहुंचे तो नब्ज बहुत धीमी हो रही थी माता रानी से हाथ फैलाकर मिन्नतें करने लगी और उनकी कृपा से 3 दिन आई सी यू में रहने के बाद पति को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। मैं घर नही आती थी शायद इसीलिए बच्चे भी लापरवाही का शिकार हो गए और मेरे बेटे को बुखार आ गया। घर से जब फोन आया तो मैं परेशान हो गई तब मेरी जिठानी ने कहा परेशान ना हो मैंने डॉक्टर को दिखा दिया है बुखार भी उतर गया है इतना सुनकर मेरी जान में जान आई। लेकिन रात 10:00 बजे फोन आया कि बुखार फिर चढ गया है और दवा देने के बाद भी नहीं उतर रहा। मेरे कहने पर उसके ताऊ जी डॉक्टर के पास से निकला लाए डॉक्टर बोला बुखार तो इसी दवा से उतरेगा पट्टी ठंडे पानी की पट्टियां सिर पर रखो करीब 1 घंटे हो गए दवा दिए और पट्टियां करते पर बुखार 103 से नीचे आने आता।

11:00 फिर मेरे पास फोन आया की अब क्या करें ?बुखार नहीं उतर रहा फिर उन्होंने कहा कि हॉस्पिटल ले चलते हैं मुझे भी यही ठीक लगा। वो बेटे को हॉस्पिटल ले गये।

रात 12:00 बजे मेरी जिठानी ने फिर फोन किया और बोली "विद्या बुखार नहीं उतर रहा क्या करूं?"

103 डिग्री बुखार में मेरा बेटा बेसुध पड़ा था और पति हॉस्पिटल में मैं अपने आप को रोक नहीं पाई और फूट-फूट कर रो पड़ी, तभी जैसे मुझे कुछ याद आ गया मैंने रोते रोते ही अपने दोनों हाथ जोड़े और माता रानी से प्रार्थना करने लगी कि हे मां ! मेरी बेटे का बुखार अभी ठीक करो ! चाहे कैसे भी, मैं नहीं जानती क्या है ? क्यों है ? मगर मेरे बेटे को ठीक करो अभी बस ...आप सब कर सकती हो ..मां हो मेरी पीड़ा समझो मां ...मेरे आंसू बहते जा रहे थे और 12:10 पर कॉल आई "विद्या बेटे का बुखार उतर गया वह बिल्कुल नॉर्मल है ,उसे देखकर ऐसा नहीं लग रहा था कि पिछले 2 घंटे से 103 डिग्री के बुखार में बेसुध था।

10 मिनट के अंदर हुए इस चमत्कार से मेरा दिल भर आया मैंने बस इतना ही कहा उनसे कि उसका ध्यान रखें मैं सुबह आऊंगी।

मेरी आंखें छल छला उठी और हाथ जोड़ मन ही मन माता रानी को धन्यवाद दिया कि मेरी उन्होंने प्रार्थना स्वीकार की। माता रानी हमेशा सबकी दूर करे वह हमेशा हमारे आस पास रहती हैं यह ध्यान रखना चाहिए।


ಈ ವಿಷಯವನ್ನು ರೇಟ್ ಮಾಡಿ
ಲಾಗ್ ಇನ್ ಮಾಡಿ

Similar hindi story from Drama