STORYMIRROR

Dinesh Dubey

Horror Fantasy Thriller

4  

Dinesh Dubey

Horror Fantasy Thriller

पंचम भाग 5

पंचम भाग 5

5 mins
403

शैतान चारो ओर से घिर गया था, वह इनसे बचने का मार्ग देखने लगा तभी उसके दिमाग में एक आइडिया आता है और वह जोर जोर से चिल्लाने लगता है, *" बचाओ बचाओ ये लोग मुझे मार दे रहे हैं, *"!!

पांचों समझ गए की यह भागने का प्रयास कर रहे हैं तो वह उसको घेर लेते हैं, तभी सभी पुलिस वाले भाग कर आते हैं, कोटक जोर जोर से चिल्लाता है, और फिर उस आदमी के शरीर से निकल कर भागने का प्रयास करता है, तो कारक, चरक और श्रमिक उसको पकड़ कर चिपक जाते हैं, उसका शरीर तो जमीन पर गिर कर बेहोश हो जाता है, पुलिस वाले तेज़ी से दरवाजा खोलकर अंदर आते हैं, पीछे से इन पर डंडे बरसाने लगते हैं तो वह सब भी गायब होते हैं, उनके नकली शरीर वही पड़े रह जाते हैं, उन लोगो ने इतने हंगामे के बाद भी कोटक को छोड़ा नही था।

सभी लोग को बेहोश देख पुलिस वाले भी घबरा जाते है, !

उनका ऑफिसर कहता है, *" तुम लोगो ने ऐसा क्यों मारा की वो बेहोश हो गए।

हवलदार कहता है, *" सर हमने तो एक एक डंडा ही मारा था, ये सब ड्रामा कर रहे हैं, अभी एक एक फटका और जोर से मारते हैं फिर देखते हैं कितना नाटक करते हैं।

उधर वह औरत कहती है, *" मेरा कंप्लेंट लिखो मेरा पूरा टाइम बरबाद कर दिया कमीनो ने अब बचा खुचा पुलिस वाले कर रहे हैं।

एक पुलिस वाला आकर कहता है, *" भागी यहां से वो लोग मर गए हैं, अब उल्टा तुम पर केस बन जायेगा, तो वह औरत और उसके साथी धीरे से खसक लेते हैं, !!

शैतान कोटक तेज़ी से भागने की कोशिश करता है पर तीन तीन लोगो ने पकड़ रखा था तो उसका भागना इतना भी आसान नहीं था, तब तक अवधूत और नैवेद्य भी उसको पकड़ लेते हैं।

शैतान अपनी पूरी शक्ति लगाता है पर यह लोग नही छोड़ते हैं तो वह एकदम सूक्ष्म रूप धारण कर लेता है, ओर इनके हाथो से निकल कर भागने लगता है तो अवधूत वही से अपना हाथ बढ़ाकर उसे पकड़ लेता है और दोनो हाथो के बीच रगड़ने लगता है, तो कोटक अपने शरीर पर कांटे उगा लेता है जिस से अवधूत के हाथो मे घाव हो जाते हैं तो वह अपनी हथेली खोलता है, तो शैतान कोटक उसने से बाहर निकल कर गुस्से में अवधूत पर हमला बोल देता है, अवधूत अपने हाथ को ठीक करने में लगा था, तो पहले झटके में मार खा लेता है, !!

अवधूत पर हमला होते देख कारक शैतान पर टूट पड़ता है, दोनो में खूब घमासान लड़ाई शुरू होती है, कोटक में भरपूर शक्ति थी, वह कारक को उठा कर जोर जोर से पटकने लगता है यह देख श्रमिक को क्रोध आता है, और वह कोटक को पैरो से खींच लेता है, और जोर जोर से वही के दीवाल पर पटकना शुरू कर देता है, यह सब पुलिस चौकी के परिसर में ही हो रहा था, उनकी बाउंड्री वॉल टूट का गिर पड़ती है, पहरे पर तैनात सिपाही घबराकर अंदर भागता हैं, और बताता है की बाहर की दीवाल टूट कर बिखर गया है, जैसे कोई उसे तोड़ रहा है, "!!

इधर कारक कोटक को मौका दिए बिना ही धोबी की तरह पटकना शुरू किए ही था जिस से बची दिवाले भी टूट जाती है, पुलिस चौकी में अफरा तफरी मच जाती है,!!

बाहर लोगो की भी भी जम गई थी सभी आश्चर्य से अपने आप टूटते दीवाल को देख रहे थे, !!

पुलिस वाले तो जैसे पगला गए थे एक तो अंदर छह लोग बेहोश पड़े थे वह उनका अभी कुछ कर नही पाए थे, तब तक बाहर दीवाल टूटने लगा था।

मार खा खा कर शैतान की हालत तो खराब हो गई थी फिर भी वह एक दाव खेलता है, और एक विचित्र रूप धारण कर सबको दिखाई देने लगता है, एक भयानक राक्षस को देख पुलिस वाले घबरा कर फायरिंग शुरू कर देते हैं चारो ओर भगड़ा मच जाती है, दो गोली आकर कारक को भी लगती है तो एक क्षण के लिए वह विचलित होता है, तो शैतान मौका पाकर भागने लगता हैं तभी अवधूत, श्रमिक, नैवेद्य और चरक उसे पकड़ लेते हैं, कोटक तो सभी को दिखाई दे रहा था, वह अपने बचाव के लिए लोगो पर मुंह से आग बरसाने लगता है, यह देख कारक एक बड़ा सा बर्फ का टुकड़ा जो सामने ही बर्फ की दुकान पर पड़ा था उठा कर उसके मुंह में ठूंस देता है, यह देख पब्लिक भी परेशान होती है की अभी तो यह राक्षस आग उगल रहा था जिससे कुछ लोग घायल भी हो गए थे, और अचानक उसके मुंह में बर्फ की सिल्ली किसने डाल दिया, *"!!

उसी समय पांचों कोटक को अपने चंगुल में फसा लेते हैं, और सभी अपने हाथो को मिलाकर मंत्र पढ़ते हैं और उसे एक वलय कवच में कैद कर देते हैं। 

लोग उस शैतान पर पत्थर और गोलियां चलाने लगते हैं पर उसे कुछ भी छू नही पाता है, *"!!

कुछ पत्थर इन्हे भी लगता है, तो यह लोग कोटक को लेकर तेज़ी से उड़ते हैं, और उन सबकी पहुंच से बाहर जाने पर वह उसे नर्क के अंदर भेजने की व्यवस्था करते हैं, !!

सभी मिलकर मंत्र पढ़ते हैं और फिर अपनी शक्ति से उसे नर्क में भेजते हैं, नर्क में उसके साथ भी वही किया जाता है जो रोचक शैतान के साथ किया गया था, वह भी वही पर पहुंच कर चीखने लगता है, रोचक उसे देख कर खुश होता है, की चलो उसके साथ कोई तो आया, *"!!

इन पांचों को भी पत्थर बाजी और गोलियों से मार लगा था, वह लोग अपने अपने घावों को मंत्रो से ठीक करते हैं, *"!!

चरक कहता है, *" चलो यह भी आसानी से पकड़ा गया, अब अगला कौन है, !??

अवधूत कहता है, *" भाई दो दिन से सिर्फ काम में ही लगे हैं पहले कुछ खा पी लिया जाए उसके बाद आगे बढ़ते हैं।

कारक कहता है, *" हम धरती पर आए हैं तो धरती वासियों का बनाया हुआ ही भोजन करेंगे, *"!!

वह अपनी शक्ति से देखते है उन्हे दूर एक रेस्टोरेंट दिखाई पड़ता है, जहां सब बैठ कर भोजन कर रहे थे, वह उस और जाते हैं,*"!!

क्रमशः


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Horror