STORYMIRROR

Vandana creations

Romance

4  

Vandana creations

Romance

पहला प्यार सीजन

पहला प्यार सीजन

1 min
417


 सामने घर से बहुत आवाजें आ रही थी लग रहा था फिर लड़ाई हो रही है ।प्रेरणा आ जाती थी अक्सर । अपने पति से घर का हिस्सा और गुजारे का पैसा मांगने।उसका पहला प्यार जिसे वो भुला नहीं पा रही थी। उसके साथ ही अब वो रहना चाहती थी उसके माता- पिता ने जबरदस्ती समर से शादी करवा दी। अब प्रेरणा समर से तलाक देने कह रही है और पैसे भी चाहती है।

रीता सोच रही है वो अपने पति को आज बता ही देगी उसका पहला प्यार कोई और था।अब वो कभी पति को धोखे में नही रखेगी। जैसे ही वो अपने पति को बताना चाहती है। उसका पति सोमेश रोक देता है। 

कहता है "रीता जब मैं मंडप पर पहुंचा तुम्हारी खास फ्रेंड ने मुझे बता दिया था। सुनते ही मैं सन्न रह गया ।मुझे बहुत दुख हुआ ।मैने तुम्हारे प्यार की जानकारी ली तो पता चला उसकी तो दो तीन फ्रेंड हैं, जिन्हे वो धोखा देता आ रहा है। तब मैने तुमसे विवाह कर लिया।" 

 रीता ईश्वर को धन्यवाद दे रही है उसे सोमेश ने बचा लिया। अब अपने पहले प्यार को भूलने में आसान हो जाएगा शायद।



विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance