नन्हा सिपाही
नन्हा सिपाही
गर्मी की छुट्टियों के बाद स्कूल का पहला दिन था। कक्षा में सभी एक दूसरे से छुट्टियों की बातें कर रहे थे। तभी अध्यापक महोदय कक्षा में प्रवेश करते हैं। सभी बच्चे हैं शांत हो जाते हैं, अध्यापक सभी बच्चों से पूछते कि वह बड़े होकर क्या बनना चाहते हैं, तो कोई कहता है...कोई डॉक्टर, कोई इंजीनियर, टीचर, तो कोई कहता है कि वैज्ञानिक बनेगा। फिर राजू का नंबर आता है, राजू कहता है:-अध्यापक जी, मैं बड़ा होकर सैनिक बनना चाहता हूंँ।
राजू की बात सुनकर अध्यापक बहुत खुश हुए. उन्होंने राजू से पूछा:-तुम सैनिक क्यों बनना चाहते हो?
राजू:-अगर सभी इंजीनियर, डॉक्टर, शिक्षक या वैज्ञानिक बन गए तो उनकी सुरक्षा के लिए कोई तो होना चाहिए ना, इसीलिए मैं, सैनिक बनकर अपने दोस्तों और देशवासियों की रक्षा करना चाहता हूँ।
सभी ने राजू की बात पर तालियाँ बजाई और अध्यापक ने राजू को शाबाशी दी।
