STORYMIRROR

Aarti Ayachit

Drama

2  

Aarti Ayachit

Drama

मनपसंद खाना

मनपसंद खाना

1 min
315

सुबह कॉलेज जाने के लिए सुयश जैसे ही बस में बैठा, उसका सिर रोजाना की तरह दर्द होने लगा और जी मिचलाने लगा सो अलग।

अचानक ही उसे मां की सही सीख याद आई, खाली पेट स्कूल नहीं जाना चाहिए बेटा! एसिडिटी हो जाती है।

तुरंत ही वह बैग में से टिफिन निकालकर एक रोटी और भिंडी फ्राई के साथ सलाद खाने लगा, फिर जैसे ही पानी पिया, तो जान में जान आई।

मन-ही-मन सोचते हुए शुक्रिया अदा करना चाहिए, माता-पिता का ! आज हम भाई-बहन साथ रहकर मनपसंद खाना बनाकर खा रहे.... हॉस्टल में टिफिन मिलता ऐसा ?


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama