STORYMIRROR

Chandresh Kumar Chhatlani

Drama

3  

Chandresh Kumar Chhatlani

Drama

मैच फिक्सिंग

मैच फिक्सिंग

2 mins
217

"सबूतों और गवाहों के बयानों से यह सिद्ध हो चुका है कि वादी द्वारा की गयी मैच फिक्सिंग की शिकायत सत्य है, फिर भी यदि प्रतिवादी अपने पक्ष में कुछ कहना चाहता है तो न्यायालय उसे अपनी बात रखने का अधिकार देता है” न्यायाधीश ने अंतिम पंक्ति को जोर देते हुए कहा।


"मैं कुछ दिखाना चाहता हूँ” प्रतिवादी ने कहा


"क्या?"


उसने कुछ चित्र और एक समाचार पत्र न्यायाधीश के सम्मुख रख दिये।

पहला चित्र एक छोटे बच्चे का था, जो अपने माता-पिता के साथ हँस रहा था।

दूसरे चित्र में वह छोटा बच्चा थोड़ा बड़ा हो गया था, और एक विशेष खेल को खेल रहा था।

तीसरे चित्र में वह राष्ट्र के लिए खेल रहा था, लोग देश का झण्डा फहराते हुए उसके लिए हूटिंग कर रहे थे और वह सबसे आगे था।

चौथे चित्र में वह देश के प्रधानमंत्री से सम्मानित हो रहा था।

पांचवे चित्र में उसके कारण उसके खेल को राष्ट्रीय खेल घोषित किया जा रहा था।

और अंतिम चित्र में वह बहुत बीमार था, उसके आसपास कोई दवाई नहीं थी केवल कई पदक थे।

इसके बाद देश के सबसे बड़े समाचार पत्र का बहुत पुराना अंक था जिसका मुख्य समाचार था, "दवाइयां न खरीद पाने के कारण हॉकी का जादूगर नहीं रहा”

न्यायाधीश के हृदय में करुणा जागी लेकिन जैसे ही उसने कानून की देवी की मूर्ती की तरफ देखा, स्वयं की आँखें भी बंद कर ली।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama