STORYMIRROR

Sara Garg

Romance

3  

Sara Garg

Romance

लव स्टोरी

लव स्टोरी

2 mins
699

 राज , जिसकी लव स्टोरी कॉलेज से स्टार्ट हुई थी। टीना उसकी ही क्लास में पढ़ती थी, बहुत इंटेलिजेंट लड़की थी। जितनी इंटेलिजेंट थी उतनी ही मीठी उसकी बोली थी। दोस्तों पर तो जान छिड़कती थी टीना।

राज धीरे धीरे उसकी तरफ खिंच रहा था। सांवली सी टीना का जादू उस पर असर कर रहा था। टीना राज को अपना दोस्त समझती थी लेकिन राज उससे प्यार करने लगा था।वैलंटाइंस डे पर हिम्मत करके राज एक गुलाब लेकर उसके पास गया लेकिन कॉलेज में देने की हिम्मत नहीं हुई। शाम को जैसे ही टीना कॉलेज से निकली राज ने उसे फोन करके बस स्टॉप पर मिलने को कहा। काँपते हाथों से राज ने उसकी तरफ गुलाब बढ़ाया… लेकिन उसने गुलाब लेने से इंकार कर दिया। उसके मन में राज के लिए कोई फीलिंग नहीं थी। राज को टीना के रिजेक्शन से बहुत दुख पहुंचा।

राज का पढ़ाई में मन नहीं लग रहा था इसलिए टेस्ट में राज के मार्क्स भी बहुत कम आयें। टीना राज की हालत समझ रही थी। उसने फ़ाइनल एक्जाम के लिए पढ़ाई में राज की बहुत मदद की। साथ में पढ़ते पढ़ते टीना के मन में भी राज के लिये फीलिंग्स आ गई। टीना ने एक बार राज से प्यार किया तो उसको हमेशा निभाया।

कॉलेज के बाद टीना का प्लेसमेंट आसानी से हो गया क्यूंकि वो पढने मे अच्छी थी। लेकिन राज को कहीं भी जॉब नहीं मिल रहा था। टीना ने राज को उन टेंशन के पलों में कभी कमजोर नहीं पड़ने दिया। हर दुख और परेशानी में टीना ने राज का हाथ थामे रखा। उसके प्रोत्साहन के कारण ही राज को भी एक अच्छा जॉब मिल गया।

टीना के घर में अब शादी की बात होने लगी थी। टीना ने राज से पूछा कि क्या वह उससे शादी करेगा… राज तो टीना को दिलों जान से चाहता था उसने हाँ कह दिया। पर टीना के घर में राज से शादी के लिये कोई तैयार नहीं था लेकिन टीना ने कैसे भी कर के अपने पैरेंट्स को उनकी शादी के लिए मना लिया। यहाँ तक कि टीना ने स्लीपिंग पिल तक खा ली थी तब जाकर सब लोग माने।

अब उनकी शादी हो गई है। वह दोनों आज भी बहुत खुश हैं। राज से बहुत से लोग बोलते हैं कि तुम तो इतने स्मार्ट हो तुम्हें कोई भी मिल जाती। टीना जैसी सांवली सी लड़की से शादी क्यूँ कर ली… तब राज ऐसी बातें सोचने वाले हर व्यक्ति से कहता कि मैंने उसका दिल देखा है जो बहुत खूबसूरत है।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Romance