STORYMIRROR

Sara Garg

Children Stories

3  

Sara Garg

Children Stories

शेर और गधा

शेर और गधा

1 min
889

एक बार एक गधा घास के मैदान में घास चर रहा था, तभी उसने एक शेर को अपनी तरफ आते हुए देखा। गधे ने तुरंत ही लंगड़ा होने का नाटक किया, शेर ने गधे से उसके लंगड़ेपन का कारण पूछा, गधे ने बताया कि वह एक झाड़ी से होकर गुजर रहा था तो उसके पैर में एक कांटा चुभ गया।

    अब गधे ने शेर से कांटा निकालने का अनुरोध किया ,उसे खा जाने वाले शेर ने गधे के अनुरोध को स्वीकार कर लिया। क्योंकि उसे लगा कि गधा तो अब कहीं भाग कर नहीं जा सकता है, गधे ने अपनी टांग उठाई और शेर सावधानीपूर्वक झुककर कांटे को देखने लगा। लेकिन तभी गधे ने शेर के मुंह पर दुलत्ती मारी और कहा:-‘ तुम कसाई हो, कोई डॉक्टर नहीं !’

      शेर दुलत्ती की चोट खाकर धूल चाटने लगा और गधे ने सरपट दौड़ लगाकर अपनी जान बचाई।

सीख:- मुसीबत के समय अपनी बुद्धि से काम लेना चाहिए।




विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन