STORYMIRROR

asha tewari

Drama

3  

asha tewari

Drama

लॉक डाउन तीसरा दिन

लॉक डाउन तीसरा दिन

1 min
244

आज लॉक डाउन का तीसरा दिन था रोज की तरह सुबह सोकर उठी और सड़क पर देखा जो सुनसान पड़ी थी। अजीब सी ख़ामोशी माहौल में थी। टीवी खोल कर देखा तो अमेरिका जैसी सुपर पावर भयंकर रूप से करोना महामारी की चपेट में आ चुकी है ये जाना।

इस समय सबसे अधिक रोगी अमेरिका में है। देखकर मन ये सोचने पर मजबूर हो गया की बुरे समय में पावर अपना ग्लैमर और पैसा अपनी पावर खो देता है। टीवी देखकर मन में थोड़ी भय की भावना आ गयी कैसे होगा क्या होगा। लोगों की सड़क पर चलती हुई भीड़ को देखकर लगा कि ये। ockdown बिलकुल व्यर्थ है। आज किसी भी काम में मन नहीं लग रहा था। संगीत में भी नहीं मन लग रहा था। इतनी बड़ी महामारी पूरे देश में फैल गयी तो क्या होगा।

क्या भारत दूसरा इटली बन जायेगा। सामान ख़तम हो रहा था पर बाहर जाने कि हिम्मत नहीं हो रही थी।

थोड़ी देर न्यूज़ कि जगह दूसरे चैनल लगाए। रामायण का प्रसारण फिर से शुरू हो गया है और नई जनरेशन को देखने का अच्छा मौका है। हम दोनों ने रामायण देखी और इस तरह पूरा दिन बीत गया।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama