STORYMIRROR

Madhu Vashishta

Classics Inspirational Thriller

3  

Madhu Vashishta

Classics Inspirational Thriller

लड़की पसंद है

लड़की पसंद है

1 min
278

घर के सभी लोग राघव के लिए नीता को देख कर आए थे और अपनी राय दे रहे थे। किसी को नीता कद में छोटी लग रही थी और किसी ने उसके चश्मे पर गौर फरमाया था। भाभी को वह सुंदर नहीं लगी। दीदी के विचारों को जानने के लिए सब ने जब दीदी की और देखा तो दीदी बहुत हैरान से सब की ओर देख रही थी। लड़की के बारे में राय देने की बजाए उन्होंने अपनी बेटी को प्यार से छुआ और चिल्ला कर बोली, अब मैं कोई लड़की देखने नहीं जाऊंगी।

मेरी बेटी भी भले ही इतनी होशियार ना हो, इतनी सुंदर भी ना हो, लेकिन मैं उसकी बुराई करने वाले को छोडूंगी नहीं। इतना सुनकर सबको नीता बहुत पसंद आ गई और अपनी कृत्यों पर सब शर्मिंदा हुए।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Classics