लड़की का झूठा प्यार
लड़की का झूठा प्यार


दोस्तों मैंंने एक वार्तालाप लिखा है पसंद आए तो like और कॉमेंट जरूर दें।
एक चालक लड़की और शरीफ लड़के की बातचीत।।
बातूनी लड़की -हेलो dear कैसे हो।
लड़का - ठीक हुं, आपने किस लिए बुलाया।
बातूनी लड़की -बस मैं अकेली थी,आपको देखा तो सोचा आपसे बात करके थोड़ा समय पास करती हूं।
लड़का -ओह मैं तो कुछ और ही सोच रहा था।
बातूनी लड़की -आप क्या सोच रहे थे।
लड़का -मैं..मैं.. सोच रहा था आज अपने मुझे कैसे याद कर लिया,मैं तो बहुत खुश था कि आपने मुझे बुलाया।
बातूनी लड़की -my God.तुम कितने cute हो,और Handsom भी।
लड़का - Thanks ji.
बातूनी लड़की - मैंंने कई बार देखा है,तुम मुझे मुड मुड के देखा करते हो।
लड़का -(हड़बड़ा कर) नहीं नहीं मैं तो……
बातूनी लड़की -खैर छोड़ो कोई बात नहीं,कहीं बैठ कर बात करते हैं। अच्छा ये बताओ यहां कोई होटल है।
लड़का -है न, यहीं पास में।
बातूनी लड़की -अच्छा ऐसा करते हैं,होटल में बैठ कर बात करते है, मजा आएगा।
लड़का - (सकुचाते हुए) हां चलो।
बातूनी लड़की - (होटल पहुंच कर) आप तो शायद घर से नाश्ता करके आए होंगे।
लड़का -हां मैं तो घर से ही नाश्ता करके चलता हूं।
बातूनी लड़की - क्या बताऊं आज का दिन है न, मेरे लिए बहुत ही अनलकी है, क्या है न कि आज मेरी मम्मी की तबीयत थोड़ी खराब थी न, इसलिए कोई नाश्ता बनाने वाला भी नहीं था,इसलिए मैंंने अभी तक नाश्ता भी नहीं किया।भूख से पेट में चूहे कूंद रहे है,जल्दी में मैं अपना पर्स भी लाना भूल गई।
लड़का - कोई नहीं आप नाश्ता कर लीजिए यही होटल में,पैसे मैं दे दूंगा।
बातूनी लड़की -Oh so nice,आप कितने cute है, आप मेरा कितना ख्याल रखते है।
लड़का- कोई बात नहीं ये तो मेरा फर्ज था।
बातूनी लड़की -( नाश्ता करने के बाद) डियर, आज शाम को क्या कर रहे हो।
लड़का - कुछ खास नहीं फ्री ही हूं।
बातूनी लड़की - अगर आप को ऐतराज न हो तो आज शाम को हम वो जो मॉल के पास पार्क है न, उसमें मिलते हैं ।
लड़का -(शाम को पार्क में पहुंच कर ) हेल्लो कैसे है आप, मैं तो सोच रहा था कि शायद आप नहीं आयेगी।
बातूनी लड़की -क्यो आप ऐसा क्यों सोच रहे थे।मैं जो वादा करती हूं वो निभाती भी हूं।
लड़का - हां वो तो मैंंने देख ही लिया।
बातूनी लड़की -(कुछ देर पार्क में टहलने के बाद)चलो यहां तक आए है तो थोड़ा मॉल के अंदर भी घूम आते है।
लड़का - क्यो नहीं, चलो चलते है।
बातूनी लड़की -(मॉल में इधर उधर घूमने के बाद एक गारमेंट के स्टाल के सामने रुक जाती है और स्टाल वाले से बोलती है) भैया एक अच्छा सा सूट दिखाना। क्या है की मैंंने सोचा कि जब मॉल में आई ही हूं तो एक सूट ही ले लेते है।
लड़का - क्यो नही, शौक से लीजिए।
बातूनी लड़की -आप भी देखिए, ये कितना बढ़िया सूट है,डेढ़ हजार का है ये।
लड़का -तो क्या हुआ लेे लीजिए।
बातूनी लड़की -आप कहते है तो लेे लेती हूं।(जेब से पर्स निकालती है उसमे मात्रा पांच सौ रुपए ही थे,लड़के की तरफ देख कर बोलती है) ओह मैंंने तो ध्यान ही नहीं था, कि मेरे पास पैसे कम है,खैर छोड़ो अब नहीं लेती।
लड़का -अरे नहीं अब आपको इतना पसंद आ गया है, तो लेे लीजिए,मैं पैसे दे देता हूं।
बातूनी लड़की -खुश होकर,आप कितने अच्छे है।
(दोनों मॉल से बाहर आते हैं,वहां एक दूसरा लड़का मिलता है उसे देख कर साथ वाले लड़के से बोलती है)।
बातूनी लड़की -इनको देखिए, ये mr.रोहित मेरे Boyfriend मुझे लेने आए है,आपका बहुत बहुत धन्यवाद,आप बहुत Cute है,मैं जब भी इस सूट को पहनूं गी आप की बहुत याद आएगी।बाय।
लड़का अभी भी खड़ा देख रहा है और सोच रहा है की क्या ऐसा भी होता है।