STORYMIRROR

Mrs. Mangla Borkar

Abstract Inspirational

2  

Mrs. Mangla Borkar

Abstract Inspirational

खजाना

खजाना

2 mins
233

भारत का हजारों सालों का गौरवमय इतिहास रहा है। एक जमाने में भारत सारे संसार में सोने की चिडि़या के नाम से मशहूर था, ये सिर्फ कहने के लिए नहीं है सच बात यह है कि भारत में एक समय में बहुत धन संपदा थी। इसी धन को देखकर विदेशियों ने सैकड़ों बार भारत पर आक्रमण किया और बहुत सा धन लूटकर भाग गए। सैंकड़ों बार लूटे जाने के बाद आज भारत में कई जगह ऐसे अनमोल खजानों के भंडार हैं जिनके बारे में रहस्य बना हुआ है। हम खुलासा डॉट इन में भारत के ऐसे ही मंदिरों में छिपे कुछ गुप्त खजानों के बारे में बताएंगे जिन्हें आज तक कोई ढूंढ नहीं पाया।


केरल का पद्मनाभम मंदिर :

भारत के केरल राज्य के thiruvananthapuram में स्थित लाखों श्रृद्धालुओं की अराधना स्थली पद्मनाभस्वामी मंदिर (padma swamy temple) है, यह मंदिर तब चर्चा में आया जब इसके तहखाने में स्थित खजाने पर सरकार की नजर पड़ी। बताया जाता है कि इसके तहखाने से बेशकीमती खजाना निकला जिसकी कीमत करीब 22 अरब डॉलर आंकी गई। कहा जाता है कि इस पावन स्थली में भगवान विष्णु की प्रतिमा स्वयं प्रकट हुयी थी, जिसके बाद राजा मार्तंड सिंह ने प्रतिमा के उद्गम स्थान पर एक बड़े मंदिर का निर्माण करवाया था ।


इस मंदिर में एक आश्चर्य की बात और है कि यहाँ तहखाने में सात दरवाजे हैं, मंदिर से खजाना निकलाने के दौरान सिर्फ छह दरवाजे ही खोले गए। सातवां दरवाजा आज भी बंद है। माना जाता है कि इस दरवाजे के अकूत संपदा भरी है। लेकिन मंदिर प्रशासन और लोगों की आस्था है कि इस दरवाजे की रक्षा एक नाग करता है और उसे खोलने पर किसी घोर विपत्ति का सामना करना पड़ सकता है। इसी आस्था और विश्वास को देखते हुए यह दरवाजा आज तक नहीं खोला गया।

                      


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Abstract