इश्क़ की जंग
इश्क़ की जंग
पात्र परिचय
मुख्य नायिका :- क़ायनात शेख
मुख्य नायक :- अक्षय देशमुख
शेख परिवार
1. आदिल शेख :- ये एक बहुत ही नेक दिल आदमी हैं। पर अपने धर्म को लेकर काफ़ी सख्त हैं। इन्हें अपनी बेटी क़ायनात से इतना लगाव नहीं है जितना अपने बेटे कबीर से है। इनकी एक बेटी और एक बेटा है :-
1. कबीर शेख :- आदिल शेख के बड़े बेटे और अपने अब्बू के लाडले हैं। इन्हें अपनी बहन क़ायनात से भी काफ़ी प्यार है। वे उसे कभी भी अकेले नहीं छोड़ते।
2. क़ायनात शेख :- शेख खानदान की इकलौती बेटी। कबीर क़ायनात से 2 साल बड़ा है। उसे अपने भाईजान से सबसे ज़्यादा प्यार है। उनके उसी प्यार के कारण क़ायनात उन्हें अपने अब्बू मानती है।
3. सलमा शेख :- आदिल जी की बेगम और क़ायनात और कबीर को अम्मी। उनके लिए दोनों बच्चे एक समान थे।
ये था आदिल शेख जी का परिवार। अब बढ़ते हैं इनके छोटे भाई की तरफ।
2. आमिर शेख :- ये एक नंबर के लालची और वहशी इंसान हैं। इनकी गंदी नजरें अपने भाईजान की बेटी क़ायनात पर है। वे जब देखो उसे ही घूरते रहते हैं। इनके 2 बेटे हैं जो कि कायनात और कबीर से बड़े हैं क्यूंकि काफ़ी दुआओं के बाद सलमा जी की गोद भरी थी लेकिन उनसे पहले आमिर जी की बेगम अमीरा दो बच्चों को जन्म दे चुकी थी:-
1. अयान शेख :- आमिर शेख का बड़ा बेटा। अपनी बहन क़ायनात से काफी प्यार है।
2. असीम शेख :- आमिर शेख का छोटा बेटा। ये भी अपने बाप पर गया है। लेकिन अपने बाप की तरह वह कायनात को गंदी नजरों से नही देखता बल्कि उसे अपनी बहन मानता है और जान से भी ज्यादा प्यार करता है।
3. अमीरा शेख :- आमिर शेख जी की बेगम। ये आमिर जी से उल्ट हैं। ये उन्हें सुधारने में लगी रहती हैं और वो इन्हें बिगाड़ने में। इसीलिए अयान को हमेशा इन्होंने अपनी तरफ रखा।
ये था आमिर जी और आदिल जी का परिवार। इनके अलावा इनके घर में और कोई नहीं है सिवाय नौकरों के। शेख परिवार का दिल्ली में बहुत नाम था। आमिर जी दिल्ली के सबसे बड़े उद्योगपति थे। इनकी काफी factories थीं। चलो बाकी की बातें कहानी में होंगी।
देशमुख परिवार
1. सावित्री देशमुख :- सावित्री जी घर की बड़ी हैं। ये अक्षय की दादी माँ हैं।
2. अमित देशमुख:- ये हैं सावित्री जी के बड़े बेटे और अक्षय के ताऊजी। ये बहुत ही सख्त आदमी हैं। इन्हें अपना दंभ काफ़ी प्यारा है आपने परिवार से भी ज़्यादा। और इसी कारण घर में ये अपनी धौंस जमाते हैं। इनके 2 बेटे हैं और 1 बेटी :-
1. अनिल देशमुख :- अमित जी का बड़ा बेटा। ये अपने बाप पर ही गया है। पर इसे अपने भाइयों और बहनो से काफ़ी प्यार है।
2. अंकुर देशमुख :- अमित जी का छोटा बेटा। इसे अपने माँ - बाप से ज्यादा अपने चाचा - चाची पसंद हैं। जिस कारण इसकी अक्षय से काफी बनती है। वैसे अंकुर अक्षय से छोटा है।
3. अमृता देशमुख :- अमित जी की सौतेली बेटी। इसे भी अपने चाचा - चाची ज़्यादा पसंद है लेकिन अपने पापा से कम।
4. शिल्पा देशमुख :- अमित जी की पत्नी, अनिल, अंकुर जी की माँ और अमृता की सौतेली माँ। और ये भी बिल्कुल अपने पति जैसी हैं घमंडी। सौतेली क्यूँ है कहानी में बता दिया जाएगा।
ये था अमित जी परिवार अब चलते हैं आगे।
2. अमर देशमुख :- सावित्री जी के छोटे बेटे और अक्षय के पिता। ये बहुत ही भोले हैं जिस कारण ये अपने बड़े भैया से इतना कुछ नहीं कह्ते। इनका 1 बेटा और 1 बेटी है :-
1. अक्षय देशमुख :- अमर जी का बड़ा बेटा। ये बहुत ही नेक दिल इंसान है। पर अगर कोई इसके पापा को कुछ कहे तो ये चैन से नहीं बैठता जिस कारण कयी बार इसकी और अमित जी के बीच लड़ाई हुई है।
2. अंजना देशमुख :- अमर जी की सौतेली बेटी। ये बहुत ही चुप - चुप रहती है। जिस कारण अक्षय कयी बार इसे हंसाने के लिए काफी कुछ करता रहता है।
3. पूजा देशमुख :- अमर जी की पत्नी, अक्षय की माँ और अंजना की सौतेली माँ। इनकी और शिल्पा जी की कभी भी नहीं बनी।
तो ये था देशमुख परिवार। इनके दिल्ली में काफ़ी orphange, oldage homes और 5 होटल हैं।
ये सब थे इस कहानी के किरदार। बाकी के किरदारों को हम आगे आगे पढ़ेंगे।
क्रमशः

