STORYMIRROR

Dr Jogender Singh(jogi)

Comedy

2  

Dr Jogender Singh(jogi)

Comedy

गोद में चाचा

गोद में चाचा

1 min
3.2K

मीरा, हीमतु को गोद में लिए घूम रही थी। इंदिरा भी हिमतु को खिलाना चाहती थी। हीमतु, रोशन का सबसे छोटा भाई था। रोशन मीरा और इंदिरा के पिता जी का नाम था। मतलब हिमतु दोनों का चाचा था। सगा चाचा। दोनो की उम्र में दो साल का फर्क था। मीरा बारह साल की थी, इन्दिरा दस की। हीमतु डेढ़ साल का था। कलगी दादी हिमतु को छोड़ खेत और जानवर का काम करने चली जाती।

दोनों बहनों में हिमतू को लेकर लड़ाई होती थी। एक दिन जब हम लोग उनकी रसोई में झांके तो इंदिरा लकड़ी की कंघी हीमतु के बाल पानी लगा लगा कर बना रही थी। उसे चिढ़ाने लगे तो बोली चाचा है मेरा। इसको हीरो बना कर रखूंगी। हम लोगों ने चिढ़ाना शुरू किया हीरो चाचा छोटा छोटा। 

यदा कदा कभी इन्दिरा और कभी मीरा को चिड़ाते रहते। पर वो दोनों अपने हीरो चाचा की दीवानी थी। उनका चाचा उनके लिए एक खिलौना था , प्यारा सा।


ଏହି ବିଷୟବସ୍ତୁକୁ ମୂଲ୍ୟାଙ୍କନ କରନ୍ତୁ
ଲଗ୍ ଇନ୍

Similar hindi story from Comedy