STORYMIRROR

Sonia Goyal

Fantasy Others

2  

Sonia Goyal

Fantasy Others

दुनिया का पहला इंसान

दुनिया का पहला इंसान

1 min
247

हमेशा से सुना जाता आया है कि मनु, एडम दुनिया के पहले इंसान थे। इस बात में कितनी सच्चाई है, ये तो ऊपर वाला ही जाने, क्योंकि हम में से किसी ने उन्हें नहीं देखा।

वैसे देखा जाए तो इंसान का मतलब क्या है,"इंसानियत", जो कि आज कल लोगों में नाम मात्र ही देखने को मिलती है। जिस इंसान में इंसानियत यानि प्रेम-भाव, दूसरों की मदद करने और सेवा करने के भाव है, असल मायने में वही दुनिया का पहला इंसान है।

ऐसा इंसान तो दुनिया में मैंने एक ही देखा है और वो है,"मां"। मां ही वो पहली इंसान है, जिसकी वजह से ये दुनिया आगे बढ़ती है। अगर स्त्री न होती तो इस दुनिया की कल्पना भी संभव नहीं थी। मां खुद इतनी तकलीफ़ सहकर अपनी संतान को इस दुनिया में लाती है।

एक शिशु के जन्म के बाद जो इंसान बच्चे को सबसे पहले दिखाई देता है, वो होती है "मां"। हमने भी सबसे पहले इसी इंसान को देखा है, तो हमारे लिए दुनिया का पहला इंसान हमारी मां ही है।



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Fantasy