STORYMIRROR

विनीता धीमान

Drama

4  

विनीता धीमान

Drama

दुनिया बराबरी वाली

दुनिया बराबरी वाली

3 mins
418

स्कूल से आते ही पूजा और समीर दोनों अपनी माँ के पास गए। माँ आज हमें मैडम ने एक स्पेशल होमवर्क दिया है, जिसमे कहा है कि सब बच्चे इस पर अपने विचार लिख कर लायेंगे और जिस बच्चे का सबसे अच्छा होगा उसे प्रमाणपत्र मिलेगा। वाह बच्चों ये तो बहुत अच्छी बात है सुमन ने कहा लेकिन तुम पहले ये तो बताओ कि टॉपिक क्या है तभी समीर बोला माँ समानता का... चलो पहले कपड़े बदलो, हाथ पैर धोकर खाना खा लो फिर पढ़ाई करेंगे। 

पूजा और समीर सुमन के जुड़वा बच्चे है। सुमन ने बच्चों में कभी फर्क नही किया दोनो को समान लाड़ प्यार से पाला लेकिन सुमन के सास ससुर समीर ज्यादा पसंद है पूजा को तो उन्होंने बचपन से अब तक कभी प्यार तो क्या प्यार से दो शब्द भी नही कहे। दादी दोंनो बच्चों के बीच इतना अंतर करती थी कि समीर को हमेशा दुगुना मिलता था, पूजा को सिर्फ डांट मिलती।

माँ आज मैडम ने जब क्लास को समानता का पाठ पढ़ाया तो मैं सोच रहा था कि हमारे कानून सभी के लिए समान है कोई छोटा बड़ा, अमीर गरीब नही सब बराबर है। देश मे रहने वाले सभी लोगों को समान अधिकार है लेकिन फिर भी कोई बराबर नही है। पूजा ने अपनी माँ से कहा और तो और जब एक माँ की कोख से जन्म लेने वाले बच्चों में भी फर्क किया जा रहा है तो बराबरी, समानता कैसी होगी। 

अब आप अपने घर मे ही देख लो दादी मुझे और समीर को एक जैसा प्यार नही करती, मुझे तो हमेशा डाँटती रहती है। पूजा बोले जा रही थी। तभी समीर बोला दादा जी भी तो मुझे ही प्यार करते है तो माँ हम बराबर कैसे हुए तब अपने बच्चों को समझाती हुए सुमन ने कहा बेटा समानता का मतलब है सबको समान अधिकार मिलना। जब आप कानून की बात करते हो तो सभी को समान समझा जाता है लेकिन हमारे समाज मे आज भी लोगो की सोच नही बदली है वो आज भी सबमे फर्क करते है लड़का-लड़की,अमीर-गरीब, जात-पात सब मे भेदभाव किया जाता है। इन सबको बदलना मुश्किल है लेकिन अब आगे आने वाली पीढ़ी धीरे धीरे बदलाव की ओर है अब बहुत से परिवारों में बेटा बेटी में कोई फर्क नहीं है जो संस्कार बेटी को दिए जाते है वही बेटो को देते है। अब बेटी होने पर भी थाली बजती है गीत गाये जाते है और बेटो को बाहर के साथ घर के सभी कामो को भी सिखाया जाता है। मेरे प्यारे बच्चों जब हम अपने बच्चों को बराबर समझने लगे तो ये दुनिया बराबरी वाली बन ही जाएगी फिर तुम्हारे दादी दादू भी तुम्हे बराबर प्यार करेंगे।

अच्छा तो ये बात है माँ तभी पापा और आप हम दोनों से बराबर काम करवाती हो समीर हँसते हुए कहा...।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama