STORYMIRROR

Richa Baijal

Drama

3  

Richa Baijal

Drama

डे 21 :लॉक डाउन "अच्छा" है

डे 21 :लॉक डाउन "अच्छा" है

2 mins
138

14.04.2020 :आज पी. एम. मोदी ने देश को सुबह 10 बजे सम्बोधित किया और लॉक डाउन की अवधि 3 मई तक बढ़ा दी। उन्होंने ये भी कहा कि अब हॉटस्पॉट को बढ़ने नहीं देना है। उन्होंने 7 नियमों का पालन करने की जानकारी दी। जिसमे प्रमुख है सोशल डिस्टन्सिंग । उन्होंने ये भी कहा कि वो निम्न वर्ग को हो रही परेशानी से परिचित हैं तथा उनके साथ हैं।

उसके बाद सभी फिर से रामायण देखने में व्यस्त हो गए। आदत हो गयी है अब घर में रहने की. मोदी ने खुद भी गमछे का मास्क बना कर पहना था। उन्होंने ये भी कहा कि घर का बना मास्क पहनें। टीवी चैनल पहले ही माहौल बना देते हैं कि लॉक डाउन बढ़ने वाला है। आलस बढ़ रहा है , मन भी नहीं लग रहा है। फ़ोन पर बातें ज़्यादा होने लगी हैं अब। कुछ तो अच्छा भी है इस लॉक डाउन में। वही अच्छा समझना है बस।

घर में रहकर दोस्तों से बात हो रही है , परिवार वालों से बातें हो रही हैं , नींद पूरी हो रही है ,शरीर को पोषण पूरा मिल रहा है। कोई टेंशन नहीं है, स्ट्रेस नहीं है, यकीनन बी.पी.भी नहीं है। ये न समझ में आने वाली एंग्जायटी जैसी बीमारियां ठीक हो रही हैं। नयी -पुरानी मूवीज और वेब -सीरीज देखने का टाइम मिल रहा हैं। अपने कमरे की सफाई हो रही है। काफी है दिन भर के लिए। पेट्रोल का खर्चा भी नहीं है , पार्लर का खर्चा तो बिलकुल भी नहीं है।आने -जाने का खर्चा भी नहीं है, शॉपिंग भी नहीं करनी है।


फिर भी आप कह रहे हो लॉक डाउन गलत है ? 


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama