Rohit Verma

Drama

5.0  

Rohit Verma

Drama

चादँ की सैर

चादँ की सैर

2 mins
463


थोड़े देर के लिए आप सोचो आप चादँ पर जा रहे हो, आपको चादँ पर ले जाने के लिए आपसे इंटरव्यू लिया जा रहा है, आप से पूछा जा रहा है, आप जाने के लिए तैयार हो। आप गर्व से बोलते हो हम जाने के लिए तैयार है। अब आपको 3-4 दिन एक कमरे में छोड़ दिया जाता। देखा जाता है, अकेले रहने की सहन शक्ति है या कि नहीं। आप उसके बाद भी गर्व से कहते हो मैं तैयार हूँ। अब आपका दूसरा इम्तिहान होता है। सासँ कितने देर तक रोक सकते हो और आप अच्छी तरह से सासँ रोक लेते हो फिर दुबारा बोलते हो- मैं तैयार हूँ तो आप सच में तैयार हो।

आपका तीसरा इम्तिहान होता है। अब आपके शरीर का परिक्षण होता है। आप उसमें पास हो जाते हो तो आप पूरी तरीके से चादँ पर जाने के लिए तैयार हो। आपको अनुभव दिया जाता है। 2 वर्ष और वह अनुभव आप पास कर लेते हो। अब आपको एक रॉकेट में बिठा दिया जाता हैं और वो भी अकेले।

आप तेजी से ऊपर की और जाते हो और 1 महीने के अंतगत आप चाँद पर अपना अंतरिक्षयान रोकने की कोशिश करते हो और रुक भी जाता है और उसी दौरान आपका सम्पर्क टूट जाता है और अंतरिक्षयान किसी कारण टूट जाता है।

आप चादँ से बाहर निकलते हो। आप देखते हो हवा से हल्का महसूस करते हो। आपके पास केवल एक महीने का खाना होता है और वह महीना भी बीत जाता है। आौर आपको आक्सीजन देने वाले कपड़ों से आक्सीजन खत्म हो जाता है तो उस समय आपकी स्थिति कैसी होगी।


Rate this content
Log in

Similar hindi story from Drama