बर्फीली वादियों का ख्वाब 🏔️
बर्फीली वादियों का ख्वाब 🏔️
रात का घना पहरा था और चारों तरफ एक गहरी, शांत खामोशी छाई हुई थी। कमरे की बड़ी सी कांच की खिड़की के बाहर आसमान में पूरा चांद अपनी पूरी चमक बिखेर रहा था, मानो अपनी मखमली दूधिया चांदनी को सीधे आर्यन के कमरे के फर्श पर बिछा रहा हो। आसमान में अनगिनत तारे किसी हीरे की तरह टिमटमा रहे थे। कमरे के भीतर, आर्यन अपने बड़े से आरामदायक बेड पर गहरी नींद में सोया हुआ था। खिड़की से छनकर आ रही चांदनी सीधे उसके चेहरे पर पड़ रही थी। सोते हुए भी उसके होठों पर एक बेहद हल्की और खूबसूरत सी मुस्कान तैर रही थी, क्योंकि बंद आँखों के पीछे एक बिल्कुल नई और जादुई दुनिया सज चुकी थी। आर्यन के सपनों की उस दुनिया में, मौसम बिल्कुल बदल चुका था। चारों तरफ घने देवदार के पेड़ थे और हल्की-हल्की धुंध छाई हुई थी। दूर-दूर तक फैले पहाड़ बर्फ की सफेद चादर से पूरी तरह लदे हुए थे। चांद की रोशनी जब उस ताज़ा बर्फ पर पड़ रही थी, तो पूरी वादी किसी हीरों के शहर की तरह चमचमा रही थी। एक बहुत ही खूबसूरत और शांत जगह पर रिया अकेली बैठी हुई थी। उसने लाल रंग का एक बेहद खूबसूरत और घेरेदार सूट पहना हुआ था, जिसके बॉर्डर पर सोने के धागों की कढ़ाई चमक रही थी। उसने अपने बालों को पीछे एक करीने से बने बन (Bun) में बांधा हुआ था, जिससे उसकी गर्दन की बनावट और चेहरे की मासूमियत साफ़ झलक रही थी। वहाँ उन दोनों के अलावा और कोई नहीं था, पूरी वादी में सिर्फ वो दोनों अकेले थे। रिया हवा में उड़ती धुंध और जादुई बर्फबारी को देखकर बहुत ही ज़्यादा खुश हो रही थी। उसकी आँखों में एक अजीब सी चमक थी और वह वहां की खूबसूरती को निहार रही थी। तभी धुंध को चीरते हुए आर्यन धीरे से आगे बढ़ा। उसने एक चमचमाती व्हाइट शर्ट और फिटिंग वाली ब्लैक पैंट पहनी हुई थी, जिसमें उसका लुक बेहद हैंडसम और अट्रैक्टिव लग रहा था। ठंडी हवा के झोंकों से उसके बाल हल्के से बिखर रहे थे। आर्यन चुपके से रिया के पीछे आया और उसने बड़े ही प्यार से रिया को पीछे से हक कर लिया। आर्यन की बाहों का गर्म घेरा महसूस करते ही रिया एकदम से शर्मा गई, उसके गाल ठंड और शर्म से लाल हो गए और उसने अपनी आँखें मूँद लीं। आर्यन ने रिया के झुके हुए चेहरे को करीब से देखा, उसके नर्म गालों पर एक प्यारा सा किस किया और उसकी आँखों में सीधे देखते हुए बेहद भावुक होकर कहा: "मैंने तुम्हारे लिए ताज बना लिया कुड़े... सब बेच दिया कहानियां कुड़े..." आर्यन ने थोड़ा रुककर रिया का हाथ अपने हाथ में लिया और उसकी आँखों में डूबते हुए आगे बोला, "और एक तुम हो, जिसका मैं आज भी हर रोज़ सपनों में दीदार करता हूँ।" रिया के दिल की धड़कनें उस बर्फीली हवा में और तेज़ हो गईं। उसने धीरे से आर्यन की बाहों में ही अपना रुख बदला, उसकी आँखों में आँखें डालीं और मुस्कुराते हुए आगे बढ़कर आर्यन के गालों पर एक छोटा सा किस किया। फिर अपनी बेहद प्यारी सी आवाज में बोली, "जब तक यह हाथ मेरे हाथ में है आर्यन, इस दुनिया की कोई भी ताकत हमें जुदा नहीं कर सकती। हमारी मोहब्बत का यह किस्सा इस पूरी कायनात के इतिहास में अमर हो जाएगा।" तभी आर्यन ने मुस्कुराते हुए रिया को अपनी गोद में उठा लिया। उसने रिया के चेहरे की तरफ देखा और दोनों एक-दूसरे की आँखों में खो गए। दोनों के चेहरों पर एक बेहद खूबसूरत स्माइल आ गई। फिर आर्यन ने पूरी ताकत से ज़ोर से चिल्लाकर कहा, "आई लव यू रिया!" उसकी यह आवाज़ उस बर्फीली वादी की सभी पहाड़ियों में गूँज उठी। रिया ने शर्माते हुए तुरंत आर्यन के गले में अपनी बाहें डाल लीं और अपना चेहरा उसकी चेस्ट में छुपा लिया। रिया को इस तरह सिमटते देख आर्यन हल्के से हँसा और बड़े प्यार से बोला, "मेरी परी शर्मा गई!" तभी अचानक सुबह के तेज़ अलार्म की आवाज़ हवा के उस मद्धम संगीत को चीरती हुई गूँज उठी। आर्यन की आँखें झटके से खुल गईं। सामने न तो कोई बर्फीली वादी थी, न धुंध और न ही गोद में सिमटी लाल सूट वाली रिया। वह अपने कमरे के बिस्तर पर लेटा हुआ था, बाहर रात का वो चांद और तारे अब छुप चुके थे और सुबह की ताज़ा धूप खिड़की से सीधे उसके चेहरे पर आ रही थी। आर्यन ने एक लंबी सांस ली, अपना सिर खुजलाते हुए थोड़ा मुस्कुराया और खुद से ही धीरे से बोला, "साला यह तो सपना था... इतना प्यारा सा सपना, इस सपने पर तो मैं मर ही गया था।" ### **सुखविंदर की कलम से...**✍️❤️ > "जब हवाओं में किसी की आवाज़ गूँजती है और रूह किसी की बाहों में सुकून पाती है, तो वो अहसास किसी जादुई सपने से कम नहीं होता।" ❄️🌌🔒💑 >

