Unveiling the Enchanting Journey of a 14-Year-Old & Discover Life's Secrets Through 'My Slice of Life'. Grab it NOW!!
Unveiling the Enchanting Journey of a 14-Year-Old & Discover Life's Secrets Through 'My Slice of Life'. Grab it NOW!!

Gita Parihar

Drama

3  

Gita Parihar

Drama

अनोखा भारत

अनोखा भारत

2 mins
211


दोस्तों,भारत में ऐसी बहुत सी अनोखी बातें हैं जो इसे दुनिया के सभी देशों से अलग बनाती हैं। दुनिया का सातवां सबसे बड़ा देश भारत, कई मायनों में दुनिया से बहुत ज्यादा अलग है। 

1.युएसबी

युएसबी यानी यूनिवर्सल सीरियल बस जो कि आज के सबसे महत्वपूर्ण अविष्कारों में से एक है। इसका आविष्कार इंडियन अमेरिकन कंप्यूटर आर्किटेक्ट "अजय वी. भट्ट" ने किया था।

आज दुनिया भर के कंप्यूटर गैजेट्स में युएसबी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जा रहा है और यह काफी महत्वपूर्ण भी है।

2.डॉक्टर स्ट्रेंज

शर्लाक और डॉक्टर स्ट्रेंज के किरदार के लिए दुनिया भर में काफी मशहूर अदाकार "बेनेडिक्ट काम्वारबेच" ने भारत में एक साल बिताया था।

उन्होंने दार्जिलिंग के एक स्कूल में एक साल के लिए छात्रों को इंग्लिश पढ़ाई थी। जिन्हें डॉक्टर स्ट्रेंज ने इंग्लिश पढ़ाई होगी वे काफी भाग्यशाली रहे होंगे ।

3.शैंपू

शैंपू का आविष्कार भारत में ही हुआ था। हालांकि उस वक्त शैंपू आज की तरह रसायनों से नहीं बना होता था बल्की बहुत सी कुदरती जड़ी -बूटियों से बनता था।

शैंपू शब्द भी संस्कृत के शब्द चंपू से लिया गया है, जिसका अर्थ है , मालिश करना।

4.डॉ राजेंद्र प्रसाद

भारत के पहले राष्ट्रपति यानी डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद के नाम सबसे ज्यादा टाइम तक भारत के राष्ट्रपति रहने का रिकॉर्ड है।

वे अपनी तनख्वाह का केवल 50 प्रतिशत हिस्सा ही लेते थे। वे कहा करते थे कि इतनी ज्यादा तनख्वाह की उन्हें कोई जरूरत नहीं है। अपने 12 साल के कार्यकाल के दौरान सेवानिवृत्त होने से पहले वह अपनी तनख्वाह का केवल 25 प्रतिशत ही लेने लगे थे।

5.आम

भारत दुनिया में सबसे ज्यादा आम पैदा करने वाला देश है और सबसे ज्यादा आम खाने वाला देश भी भारत ही है। भारत का राष्ट्रीय फल भी आम ही है। भारत में आम की सैकड़ों प्रजातियां पाई जाती हैं।

6.समोसा

दुनिया भर के लोग समोसा बहुत पसंद करते हैं,हम समझते थे कि यह भारत की देन है लेकिन समोसा भारत की नहीं मध्य एशिया की देन है।

 जब समोसा भारत आया तो यह बेहद लोकप्रिय हो गया।

7शाकाहार

दुनिया में सबसे ज्यादा शाकाहारी लोग आपको भारत में ही मिलेंगे।लगभग 20 से 40 प्रतिशत भारतीय पूरे तरीके से शाकाहारी हैं। इस हिसाब से यह दुनिया का सबसे बड़ा शाकाहारी देश है।

8.फिल्म इंडस्ट्री

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री दुनिया की सबसे बड़ी फिल्म इंडस्ट्री है।

9.दूसरा बड़ा यूट्यूब चैनल

 दुनिया का सबसे बड़ा यूट्यूब चैनल प्यूडाईपाई है।टी सीरीज इंडियन यूट्यूब चैनल है जो इस वक्त दुनिया का सबसे बड़ा दूसरा यूट्यूब चैनल है।

10.जयपुर का सबसे बड़ा डॉ परिवार

जयपुर के इस परिवार में 31 डॉक्टर हैं जिनमें फिजीशियन, ईएनटी स्पेशलिस्ट, न्यूरोलॉजिस्ट, सर्जन, साइकोलॉजिस्ट और भी बहुत से तरह के डॉक्टर हैं।यह परिवार ही एक पूरा का पूरा हॉस्पिटल है।


Rate this content
Log in

More hindi story from Gita Parihar

Similar hindi story from Drama