STORYMIRROR

Gita Parihar

Inspirational

3  

Gita Parihar

Inspirational

आपका नए साल का संकल्प

आपका नए साल का संकल्प

2 mins
259


कल से पुनः एक नया वर्ष शुरू हो रहा है। अधिकतर लोग हर नए साल के आरंभ में संकल्प लेते हैं, किंतु जाने- अनजाने ये संकल्प अधूरे रह जाते हैं। 

 हम सभी नए वर्ष का स्वागत नई आशा, नवीन उत्साह से करते हैं। भूतकाल की घटनाओं से सीख लेकर बुरी आदतों को त्यागने की कोशिश भी करते हैं, किंतु फिर वहीं पहुंच जाते हैं।

इस वर्ष मेरा सर्वप्रथम संकल्प होगा पर्यावरण, समाज और देश की रक्षा का निरंतर प्रयास करना। दूसरा, खुद पर विश्वास रखना, किसी भी स्थिति या परिस्थिति से ऊपर उठने की आत्मशक्ति को पहचानना। तीसरा,जिस कार्य को प्रारंभ करूंगी उसे पूरा करके छोडूंगी, अर्थात कार्य के प्रति प्रतिबद्धता लाना। चौथा होगा, हर रोज खुद को कुछ विकसित करना, तरोताजा करना, तनाव से मुक्त करना। उसके लिए संगीत, प्रार्थना, मौन,योग, प्राणायाम, ध्यान किसी को भी अपने जीवन का अंग बना लेना।

 नव वर्ष में हम दुश्मन को भी गले लगा कर नववर्ष की मंगल कामना करते हैं, यह केवल 24 घंटे का सिलसिला नहीं होना चाहिए। इसकी अवधि पूरे साल कायम रहनी चाहिए। 'नव वर्ष मंगलमय हो 'कहने का तात्पर्य होना चाहिए। 

भूतकाल की घटनाओं से शिक्षा लेकर बुरी यादों को त्यागने का प्रयास भी करूंगी।

समय कभी ठहरता नहीं।वर्ष 2020 की पावन बेला में मैंने यह निश्चय पूर्ण निष्ठा के साथ लिया है। अपने लक्ष्य की ओर चलने का प्रयास करूंगी। 

 समस्या नहीं समाधान बनाऊंगी। कभी किसी अपने पर संशय नहीं करूंगी, क्योंकि संशय हमारे भीतर की शांति को नष्ट करता है। वहम और अहम को अपने आसपास भी फटकने नहीं देने का प्रयास रहेगा। पूरे मनोयोग से अपने उत्तरदायित्वों को पूर्ण करने का भरपूर प्रयास करूंगी।

नव वर्ष उत्सव के लिए अति मंगलमय हो।



Rate this content
Log in

Similar hindi story from Inspirational