STORYMIRROR

Shailaja Bhattad

Drama

3  

Shailaja Bhattad

Drama

आदत

आदत

1 min
492

"तुम लोग मेरी कक्षा में नहीं आते हो और अभी पूरे के पूरे इस कक्षा में बैठे हो!" कहकर अध्यापिका अलमू छात्र-छात्राओं पर चिल्ला रही थी।

दरअसल एक दूसरी शिक्षिका की कक्षा चल रही थी और अध्यापिका अलमू कक्षा के बीच में ही पहुंचकर, छात्रों पर चिल्लाने लगी। ऐसा करके अलमू ने न सिर्फ अपनी मर्यादा तोड़ी, वरन छात्रों में भय भी उत्पन्न किया व शिक्षिका का अनादर कर, उनकी कक्षा में विघ्न भी उत्पन्न किया।


इसका नतीजा यह निकला कि दूसरे दिन भयवश उन अध्यापिका की कक्षा में कुछ ही छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। अतः मजबूरन उन अध्यापिका को न चाहते हुए भी प्राध्यापक को इस घटना से अवगत कराना पड़ा तब अलमू ने माफी मांगते हुए कहा, "सर पहले मैं जहां पढ़ाती थी वहां कुछ ऐसा ही माहोल था जिसके कारण यह मेरी आदत में आ गया है।”


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi story from Drama