STORYMIRROR

Archana Verma

Abstract

3  

Archana Verma

Abstract

ज़िद्दी ज़िन्दगी

ज़िद्दी ज़िन्दगी

1 min
222

ज़िन्दगी मुझ से बस अपनी ही मनवाती है

कभी मेरी सुनती नहीं बस अपनी ही सुनाती है...


कभी जो पूछू सवाल उस से,माँगा करू जवाब

उस से


बस वो धीरे से मुस्कुराती है

ज़िन्दगी मुझ से बस अपनी ही मनवाती है...


कई बार बतलाई अपनी ख्वाहिशे उसको ,

इल्तजा भी की कोई जो पूरी कर दो


वो मेरी अर्ज़ियाँ मुझको ही वापस भिजवाती है

ज़िन्दगी मुझ से बस अपनी ही मनवाती है ...


मुझसे कहती है आज न सही, कल

पूरी कर दूंगी ख्वाहिशे तेरी,तू हौसला न छोड़


बस इसी कल की आरज़ू में, मुझे दो कदम

और अपनी ओर ले जाती है....


ज़िन्दगी मुझ से बस अपनी ही मनवाती है

कभी मेरी सुनती नहीं बस अपनी ही सुनाती है ......



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Abstract