योग का महत्व
योग का महत्व
योग करने वाले जन स्वस्थ जीवन पाते हैं।
योग करके ही देखो रोग दूर भगाते हैं।।
गोरक्षासन से ही मैं तो आज की नेक शुरुआत करूँ।
दोनों पैरों की एड़ी-पंजों को आपस में मिलाकर बात करूँ।।
हर आसन शरीर की सही स्थिति सिखाता है।
योग से ही निरोग रहकर चेहरा दमदमाता है।।
सब आसन और प्राणायाम सच में आते हैं बहुत ही काम।
प्रत्येक क्रिया को भलीभाँति करने पर ही होगा हमें आराम।।
जब स्वस्थ शरीर होगा तभी लगेगा काम में ध्यान।
योग करने वालों के भीतर भर जाती है अद्भुत जान।।
ध्यान लगाकर बैठना वास्तव में अष्टांग योग का अंग है।
यम, नियम, आसन और प्राणायाम यही तो सच्चे रंग हैं।।
सच पूछो तो योग की धारणा मन में जो भी धरता है।
सुंदर स्वास्थ्य के संग सच्चा सुख वो ही भरता है।।
जिनका होता सरल तथा नरम स्वभाव।
जीवन में उनके योग का ही तो है प्रभाव।।
कपालभाति ही हमारे मस्तिष्क को चमकाता है।
खिला हुआ चेहरा तब सभी के दिल को भाता है।।
हम सब मिलकर दृढ़ संकल्प करें, योग आज से अभी करें।
मन में नेक धारणा धरें और सभी का जीवन खुशियों से भरें।।
