STORYMIRROR

Nibedita Senappati

Romance

3  

Nibedita Senappati

Romance

ये उन दिनों की बात....

ये उन दिनों की बात....

1 min
240

बिखरते रिश्तों मे अपनी अक्स संभाल रखे थे

नये पुराने हर शख्स पे शक किया करते थे,

ये उन दिनों की बात है..

जब बारिश मे अपने आंसू छुपा लेते थे l

अनजान राहों मे हौसले को साथ रखते थे

जिंदगी को एक नयी पहचान दे रहे थे,

ये उन दिनों की बात है. ..

जब नयी सुबह की ख्वाब लिये रात काट लेते थे l

हमे इल्म भी ना हुआ और आदत बदल रहे थे

शाम के इंतज़ार मे दिन कट रहे थे,

ये उन दिनों की बात है....

जब बिना दस्तक दिए आप दिल मे उतर आये थे l



Rate this content
Log in

Similar hindi poem from Romance