STORYMIRROR

Sumit. Malhotra

Abstract Romance Action

4  

Sumit. Malhotra

Abstract Romance Action

यादों में तुम

यादों में तुम

1 min
400

रब करें यादों में तुम रोज़ आया करो, 

ख़्वाबों में सही प्यार कर जाया करो। 

रब करें यादों में तुम सोते आया करो, 

कम से कम नींद में ही बातें तुम करो। 


सिर्फ़ तुम्हें ही पाना हमने ठाना प्रिया, 

तुम बनो मेरे ये जीवन की प्राण प्रिया। 

तेरे बिना बिल्कुल ना लगता ये जिया, 

तुम भी बना लो हमें अपना भी पिया। 


अजीब ज़ुल्म सितम करती तेरी यादें, 

हर साँस के साथ आती हमें तेरी यादें। 

दुआ करें महकती रहे सदैव तेरी यादें, 

रात-दिन सुबह-संध्या आती तेरी यादें।


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Abstract