यादों की किताब
यादों की किताब
यादों की किताब पन्नों में छपी बातें
छोड़ती नहीं हमें जीवन की सौगातें
पहले पन्ने पर हंसी से सजे मुस्कान
दोस्तों के साथ खुशी का हो वितान
दूसरे पन्ने में मां की ममता की बातें
चाहती रहीं हमें वे देती चांदनी रातें
तीसरे पन्ने पर प्यार की ऐसी कहानी
बिना शब्दों के सच्चे इश्क़ की रवानी
चौथे पन्ने का पृष्ठ वर्तमान में जा रहा
पोते-पोती संग जीवन जिया जा रहा
अंतिम पृष्ठ अध्यात्मिक नित स्मरणीय
ईश्वर स्मरण परोपकार है कर्म करणीय
यादों की किताब है जीवन का ऐसा सफर
रोज लिखते हैं मिल ये खुशियों का जफर।
