STORYMIRROR

Kamlesh Kumar

Inspirational

4  

Kamlesh Kumar

Inspirational

वतन मेरा प्यारा हिंदुस्तान

वतन मेरा प्यारा हिंदुस्तान

1 min
357

पावन भूमि, पवित्र है नदियां, प्यार भरा इंसान। 

वतन मेरा प्यारा हिंदुस्तान, वतन मेरा प्यारा हिंदुस्तान।।

कण-कण में श्रम, दया, मानवता, ज्ञान विद्या पहचान। 

वतन मेरा प्यारा हिंदुस्तान, वतन मेरा प्यारा हिंदुस्तान।।


टूटी गुलामी की बेड़ियां हमने, संभल के चलना सीख लिया।

ऐसे मिले पड़ोसी हम को, जिसने कष्ट और हमें दुख दिया ।  

देश की हमने हिफाजत की और उनको सीमा से दूर किया। 

कूटनीति सामरिक साहस ने, उन्हें झुकने पर मजबूर किया।

शौर्य, साहस, बलिदान से क़ायम आन-बान और शान।।

वतन मेरा प्यारा हिंदुस्तान..........।।


बहुत तरक्की की है, हमने चंद आजादी के वर्षों में ।

राॅकेट, चांद ,मंगल को छुआ, जीना सीखा संघर्षों में

अनेक आईआईटी, मेडिकल कॉलेज भी, हमने बनाया है।

पनडुब्बी, विमान, जहाज, तोप, बहुत अस्तित्व में आया है।

बहुत सारी उपयोगी वस्तुएं, हमने किया निर्माण।।

वतन मेरा प्यारा हिंदुस्तान.............।।


आओ अच्छा काम करें, इस देश का हम सहयोग करें।

इनकम टैक्स, जीएसटी समय से, भर के उदाहरण पेश करें। 

संविधान को जाने, कानून के अनुसार हर कार्य करें। 

भारत मां की सेवा करें और एक दूजे से प्यार करें ।

अपना कार्य खूब बढ़िया करके, वतन को दे सम्मान।।

वतन मेरा प्यारा हिंदुस्तान..............।।


             


विषय का मूल्यांकन करें
लॉग इन

Similar hindi poem from Inspirational